बिलासपुर, जनवरी, 29/2025
भाजपा प्रत्याशी का जाति मामला : कांग्रेस की आपत्ति खारिज… पूजा विधानी लड़ेंगी चुनाव…
बिलासपुर में आज कांग्रेस ने महापौर के चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी की जाति का मामला उठाया था और चुनाव अधिकारी के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी और प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा उम्मीदवार पूजा विधानी पर पिछड़ी जाति का गलत प्रमाणपत्र पेश करने का आरोप लगाते हुए उनके नामांकन को निरस्त करने की मांग की थी लेकिन स्क्रुटनी के बाद आज निर्वाचन अधिकारी ने भाजपा उम्मीदवार एल. पद्मजा पूजा विधानी के जाति प्रमाणपत्र को सही पाते हुए कांग्रेस की आपत्ति को।खारिज कर दिया है। रिटर्निंग ऑफिसर के आदेश के बाद इस जाति मामले में कांग्रेस ने हाईकोर्ट जाने की बात कहीं है। उनका कहना है कि अब न्याय की उम्मीद सिर्फ उच्च न्यायालय से ही है।
रिटर्निंग ऑफिसर
बिलासपुर महापौर पद के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रमोद नायक ने भाजपा महापौर प्रत्याशी की जाति को लेकर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष आवेदन दिया लेकिन किसी तरह का कोई साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया है सिर्फ मौखिक रूप से अपने शिकायत बिन्दु को दोहराया गया है। जबकि अभ्यर्थी एल पद्मजा विधानी द्वारा अपने जाति के समर्थन में सक्षम अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (रा.) द्वारा जारी ओड़ियां जाति का प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया गया है एवं उक्त जाति छ. ग.राज्य के लिए अधिसूचित अन्य पिछड़ा वर्ग की सूची में दर्ज है। वर्तमान तक अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत उक्त जाति प्रमाण पत्र को किसी सक्षम प्राधिकारी / न्यायालय द्वारा निरस्त करने संबंधी कोई भी साक्ष्य आक्षेपकर्ता द्वारा प्रस्तुत नहीं किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
Uncategorized29/07/2026जलती गैसीफायर भट्ठी में कूदा आजीवन कारावास का कैदी, मौके पर मौत.. बिलासपुर केंद्रीय जेल में मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल; कलेक्टर-एसएसपी पहुंचे, एफएसएल जांच में जुटी….
बिलासपुर29/07/2026संत रविदास की 650वीं जयंती पर भाजपा का राष्ट्रव्यापी समरसता अभियान शुरू… 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में होंगे विविध कार्यक्रम, दीप महोत्सव से होगा शुभारंभ…
धर्म-कला -संस्कृति27/07/2026अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…
