बिलासपुर, फरवरी, 11/2025
मुर्दे ने डाला वोट ?… शहर सरकार चुनने निभाई अहम भूमिका… जानिए क्या है मामला…
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव लिए आज 10 नगर निगम सहित नगर पंचायत और नगर पालिका में मतदान चल रहे है शाम 5 बजे तक वोट डाले जाने है। लोग शहर सरकार चुनने बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे उत्साह के साथ वोट डाल रहे है। इस बीच कुछ जगहों में EVM खराब होने की सूचना भी मिल रही है ऐसे में एक बूथ में एक मुर्दे ने भी वोट डाल कर मतदान करके अपनी अहम भूमिका निभाई है। सुनने में थोड़ा अजीब लगता है पर ऐसा हुआ है। 23 साल के आकाश साठे ने वोट डाला है जबकि आकाश की मृत्यु कुछ ही वक्त पहले हो चुकी है ऐसे में फर्जी मतदान का गंभीर मामला सामने आया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने आपत्ति दर्ज कराते हुए इसकी शिकायत पीठासीन अधिकारी से की है।

आपको बता दे कि गौरेला में फर्जी मतदान करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। जिसमें एक युवक के मरने के बाद भी उसके नाम से वोट डाला गया है। GPM जिले के गौरेला के मिश्री देवी माध्यमिक स्कूल में वार्ड नं. 02 में वोट डाले जा रहे हैं इस बूथ पर एक मृत युवक आकाश साठे के नाम से भी किसी अज्ञात व्यक्ति ने मतदान कर दिया है। इस वार्ड से कांग्रेस के उम्मीदवार नीरज साहू और गौरेला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष प्रत्याशी अशोक शर्मा के द्वारा मामले की शिकायत स्थानीय रिटर्निंग ऑफिसर से की गई है। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताया है और जांच की मांग की है।
रिटर्निंग ऑफिसर से शिकायत

Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
