बिलासपुर, फरवरी, 10/2025
बिलासपुर ब्रेकिंग : 1 करोड़ से अधिक की बिना होलोग्राम वाली शराब की खेप जप्त… आबकारी टीम की सबसे बड़ी कार्रवाई… गोवा से भूटान का था परमिट…

बिलासपुर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई.. एक कंटेनर में 1000 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त.. स्टेट और डिविजन टीम की संयुक्त कार्रवाई.. जप्त शराब की कीमत 1 करोड़ रुपए से अधिक.. गोवा से भूटान जा रही थी शराब..बिलासपुर के छतौना के पास पकड़ाया कंटेनर….
मंगलवार को होने वाले मतदान के पहले बिलासपुर में शराब की एक बड़ी खेप पकड़ाई है, फर्जी परमिट के सहारे इस शराब की खेप को गोवा से लाया गया था शराब बिना होलोग्राम की है, तस्करों ने गोवा से भूटान का फर्जी परमिट बना रखा था जिसके सहारे ये बिलासपुर तक शराब से भरे कंटेनर को ले कर आए थे। आबकारी विभाग की स्टेट और डिविजन के अलावा जिले की संयुक्त टीम ने मिलकर बिलासपुर के हाईकोर्ट छतौना रोड से कंटेनर को पकड़ा है। साथ ही एक कार भी बरामद की गई है। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर की गई है।

बिलासपुर आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए
रायपुर रोड से एक कंटेनर में 1000 पेटी अंग्रेजी शराब जप्त की गई है। जप्त शराब की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए से अधिक बताई गई है। जानकारी मिली है कि शराब की खेप को गोवा से भूटान का परमिट बना कर ले जाया जा रहा था लेकिन जांच में यह परमिट फर्जी निकला है। दरअसल यह शराब की खेप को बिलासपुर में ही उतारा जाना था और इसे शहर में उतारने के लिए बाकायदा कोड का इस्तेमाल किया जाना था कोड जय मां लक्ष्मी के नाम का प्रयोग कर रहे थे।

शराब की पेटी से भरा कंटेनर

आबकारी टीम ने ड्राइवर और डिलेवरी ब्वॉय को पकड़ा है। दोनों ने बिलासपुर में किसी पंकज सिंह और जय बघेल के लिए शराब लाने की बात कह रहे है पंकज और जय कौन है कहा रहते है इसकी जांच कर उन्हें भी पकड़ने की बात आबकारी अधिकारी कह रहे है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ये शराब क्या चुनाव में खपाने के लिए लाई गई थी क्योंकि बोतलों में बिना होलोग्राम की शराब है आबकारी टीम ने शराब की 1000 पेटी के साथ कंटेनर और एक कार जप्त की है। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में आबकारी विभाग की अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है।
आबकारी ने जप्त की कार इस कार से करते थे डिलीवरी
।
इस पूरी कार्यवाही मे बिलासपुर संभागीय उड़ानदस्ता से जिला आबकारी अधिकारी रविशंकर साय, सहायक जिला आबकारी अधिकारी मुकेश पाण्डेय व टीम, राज्य स्तरीय उड़ानदस्ता से सहायक जिला आबकारी अधिकारी नीलम किरण सिंह एवं टीम, संभागीय उड़ानदस्ता टीम रायपुर से जिला आबकारी अधिकारी ईश्वर साव और टीम, बिलासपुर आबकारी से सहायक जिला आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर, समीर मिश्रा, छबिलाल पटेल, आबकारी उप-निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला, ऐश्वर्या मिंज, भूपेंद्र जामड़े, नेतराम बंजारे ,रमेश दुबे एवं स्टाफ मुख्य आरक्षक अनिल पांडे,वीरभद्र जायसवाल,नवनीत पांडे प्रभुवन बघेल शामिल रहें।

शिव कुमार सैनी ड्राइवर और रवि शर्मा
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
