बिलासपुर, फरवरी, 15/2025
भाजपा की जीत के जश्न में फोड़े फटाकों से गोदाम में लगी आग ??… विजय रैली में उत्साहित समर्थकों में हड़कंप… (Video)
बिलासपुर में नगर निगम चुनाव परिणाम में भाजपा की मेयर उम्मीदवार पूजा विधानी लंबे अंतराल से चुनाव जीत गई। जीत की खुशी में उत्साहित समर्थकों ने विजय रैली निकाली और फ़टाके भी फोड़े इस बीच बारदाना गोदाम में छत पर रखे बारदाने में आग लग गई। यह घटना तब हुई जब रैली तोरवा पहुंची थी जहां स्वागत के लिए मंच तैयार किया गया था वही पर फटाके जलाए जा रहे थे। हालांकि वहां मौजूद लोगों ने तुरंत ही छत पर जा कर जल रहे बारदाने के गट्ठे को नीचे फेक दिए जिससे आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ी घटना टल गई। लेकिन आग लगने से बड़ी मात्रा में बारदाना जल गया।
आसपास के लोगो का कहना है कि पटाखा फोड़ने के दौरान चिंगारी के कारण बोरे मे अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और आग पर काबू पा लिया गया वही कुछ लोग शार्ट सर्किट के कारण आग लगने को वजह बता रहे है हालांकि इस आग की घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
