बिलासपुर, मार्च, 16/2025
बिलासपुर प्रेस क्लब का रंगारंग फाग महोत्सव… झूम उठे विधायक और पत्रकार… कलाकारों की सुमधुर गायकी और नृत्य से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक….
कांग्रेस विधायक की धुन पर भाजपा विधायक झूमे, फाग महोत्सव में रंग-गुलाल संग सराबोर प्रेस क्लब…

रंगों, संगीत और उल्लास से भरी शाम में जब कांग्रेस विधायक ने फाग की धुन छेड़ी, तो भाजपा के विधायक भी खुद को रोक नहीं पाए और झूमने लगे। बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित भव्य फाग महोत्सव में यह दृश्य देखने लायक था, जब राजनीतिक सीमाएं रंग और संगीत के जश्न में घुलती नजर आईं। बिलासपुर और आसपास के जिलों से लगभग 15 फाग टोलिया ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया,जो दोपहर 2 बजे से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना शुरू किया जो शाम 6:30 बजे तक चला। इस दौरान निर्णायक मंडल में वरिष्ठ पत्रकार रूद्र अवस्थी, दिनेश दुबे और हरिप्रसाद सोनी शामिल रहे। फाग महोत्सव में विभिन्न मंडलियों ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। ढोल, मंजीरा, झाल और मृदंग की धुनों पर राधा-कृष्ण की होली, ब्रज की रासलीला और फाग गीतों ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। पारंपरिक फाग गीतों की गूंज से पूरा कार्यक्रम स्थल संगीतमय हो गया। कलाकारों ने अपनी सुमधुर गायकी और नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वहीं फाग महोत्सव में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला और मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया सहित अन्य अतिथि शामिल हुए। लेकिन असली नजारा तब बना जब कांग्रेस विधायक दिलीप लहरिया की प्रस्तुति पर भाजपा के विधायकों ने भी कदम से कदम मिलाकर झूमना शुरू कर दिया। माहौल ऐसा बना कि मंच पर कलाकारों के साथ-साथ दर्शकों की भी तालियां और ठुमके रुकने का नाम नहीं ले रहे थे।

इन फाग मंडलियों को किया गया सम्मानित….
फाग महोत्सव के दौरान फाग मंडलियों के बीच प्रतियोगिता में हर मंडली ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां दीं। निर्णायकों ने गायन की शुद्धता, ताल-लय और प्रस्तुति के आधार पर मंडलियों का मूल्यांकन किया। निर्णायक मंडल ने प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन किया। इसके बाद फाग प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार देवतरा गांव की टीम को 21 हजार रुपए दिया गया। दूसरा पुरस्कार ग्राम ठकुरिकापा 11 हजार, तीसरा महामाया फाग मंडली 5100 और विशेष पुरस्कार ग्राम धरमपुरा को 2100 रुपए के साथ सभी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

लोक संस्कृति को संजोने का प्रयास…
बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शहर के कला प्रेमियों, गणमान्य नागरिकों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि वर्षों पुरानी इस परंपरा को उन्होंने जीवित रखने का प्रयास किया है। ऐसे आयोजनों से हमारी संस्कृति को संरक्षित करने और लोक कलाकारों को प्रोत्साहन मिलता है। आने वाले वर्षों में भी इस परंपरा को कायम रखा जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग देने वाले सभी पत्रकार और शहरवासियों का उन्होंने आभार व्यक्त किया। फाग महोत्सव में रंगों और संगीत की यह शानदार शाम बिलासपुरवासियों के लिए यादगार बन गई। राजनीतिक मतभेद भूलकर जब नेता भी लोक धुनों पर झूम उठें, तो यह दर्शाता है कि होली का रंग सच में सबसे बड़ा होता है!

इस दौरान प्रेस क्लब द्वारा आए हुए सभी आगंतुकों के लिए गरमागरम टमाटर की चटनी और भजिया के साथ ठंडाई का इंतजाम किया गया था, जिसका दोपहर से लेकर शाम तक लोगों ने लुत्फ उठाया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पूर्व सांसद लखनलाल साहू,महापौर पूजा विधानी, डॉ उज्जवला कराडे,डॉ श्रीकांत गिरी,डॉक्टर विनोद तिवारी,समाजसेवी प्रवीण झा, सीएमएचओ प्रमोद तिवारी,सभापति विनोद सोनी,एमआईसी के मेंबर, पार्षद,कांग्रेस और भाजपा के नेता, वरिष्ठ पत्रकार ज्ञान अवस्थी,सतीश जायसवाल,रुद्र अवस्थी के अलावा के अलावा गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

वहीं बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष इरशाद अली,सचिव दिलीप यादव, सहसचिव दिलीप जगवानी, कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक, कार्यकारिणी सदस्य गोपीनाथ डे, के अलावा वरिष्ठ पत्रकार कमलेश शर्मा,अखलाक अजीज खान, रवि शुक्ला, राजेश दुआ,दिनेश ठक्कर, लोकेश वाघमारे, जेपी अग्रवाल, पंकज गुप्ते,शाहिद अली, जितेंद्र थवाईत, अखिल वर्मा,दिलीप अग्रवाल, नरेंद्र सिंह बुटी, हीरा जी राव सदाफले, श्याम पाठक, विशाल झा, निशांत तिवारी, सतीश मिश्रा, अजीत मिश्रा, नीरजधर दीवान, भास्कर मिश्रा, रोशन वैद्य, प्रकाश राव सहित अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
