कोरबा, 18/2025
भाजपा ने फूंका सोनिया और राहुल गांधी का पुतला… प्रदेश भर में कांग्रेस दफ्तर का घेराव…
सत्यम यादव ( संवाददाता कोरबा )
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं का नाम नेशनल हेराल्ड के कथित 2000 करोड़ के घोटाले में ईडी की चार्ज शीट में नाम आने पर भाजपाइयों ने कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया है। कोरबा के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे भाजपाइयों ने पुलिस बेरिकोटिंग को तोड़ते हुए कांग्रेस दफ्तर पहुंच गए और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

कार्यालय के सामने ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं का पुतला दहन किया। इस प्रदर्शन में कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पंकज सोनी, जिला महामंत्री अनूप यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता और पार्षद नरेंद्र देवांगन, दीपका युवा मोर्चा अध्यक्ष सुजीत सिंह समेत अन्य भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस संगठन पर भ्रष्टाचार को लेकर जमकर निशाना साधा।


Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/07/2026छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में निकलेगी तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” “भांचा श्रीराम का सम्मान, ननिहाल छत्तीसगढ़ का प्रण — श्रद्धा के नारियल, रामलला के श्रीचरणों में समर्पण।”
राजनीति23/07/2026कांग्रेस शासन में करोड़ों का कथित सर्पदंश फर्जीवाड़ा,, पूर्व विधायक पांडे बताएं जिम्मेदार कौन ? – भाजपा
बिलासपुर23/07/2026बिलासपुर के हक की आवाज़ कौन उठाएगा ?.. शहर के मुद्दों पर सदन में सन्नाटा,, पूर्व विधायक ने पूछा— आखिर क्यों मौन हैं अमर अग्रवाल ?…
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP
