बिलासपुर, 26/2025
सत्यम यादव (संवाददाता कोरबा)
दीपका के मुस्लिम समाज ने किया पहलगाम हमले का विरोध… हाथों में काली पट्टी बांध अदा की गई नमाज…
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुई आतंकी घटना को लेकर देश भर में रोष व्याप्त है। जगह जगह घटना को लेकर संगठन, समाज, व्यापारी हर वर्ग इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे है कही कैंडल मार्च निकाला जा रहा तो कही पुतला दहन हो रहा।

इस आतंकी घटना को लेकर मुस्लिम समाज भी आतंकवादियों का विरोध कर रहे है। कोरबा जिले के गेवरा, दीपका के मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को हाथों में काली पट्टी लगा कर नमाज अदा कर घटना को विरोध जताया। 25 अप्रैल को मस्जिद व मदरसा इकरा के तत्वाधान में मुस्लिम समाज ने हाथ में काली पट्टी लगाकर पहलगाम कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले का विरोध किया और समाज की तरफ से हमले में शहीद 27 लोगों को श्रद्धासुमन अर्पित की गई। इस अवसर पर आतंकवादी नरसंहार के शहीदों के लिए 1 मिनिट का मौन धारण किया गया । गेवरा दीपका के मुस्लिम समाज ने भारत सरकार से मांग की है कि आतंकवादी हमले में दोषी सभी लोगों को ढूंढकर निकाले और कड़ी से कड़ी सजा दें।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
बिलासपुर08/09/202612 से 16 घंटे की ड्यूटी, आराम भी नहीं… सुरक्षा के सवाल पर रेलवे रनिंग स्टाफ का अनिश्चितकालीन धरना…
बिलासपुर08/09/2026बेलतरा में साय-साय विकास, ₹1.56 करोड़ के 20 कार्य मंजूर… साय सरकार में विकास की रफ्तार से बदल रहा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला के प्रयासों से गांवों को मिली बड़ी सौगात…
बिलासपुर07/09/2026मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बहतराई स्टेडियम में गूंजा तीजा तिहार का उल्लास,, बेलतरा महोत्सव के लिए 30 लाख देने की घोषणा,, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और नारी शक्ति का दिखा भव्य संगम
