बिलासपुर, जून, 04/2025
जंगल में नदी किनारे कच्ची शराब की फैक्ट्री… आबकारी टीम ने की कार्रवाई… चूल्हा तोडा, बड़ी मात्रा में महुआ शराब और लहान जप्त…
मंगलवार को आबकारी टीम ने छुटकू, खरगहना और जलसों गांव ने छापा मारा और अलग अलग जगहों से कुल 79 लीटर शराब और 900 किलोग्राम लहान बरामद किया गया है। इसके अलावा घुटकू के खरगहना गांव से सटे जंगल में नदी किनारे कच्ची शराब की फैक्ट्री चल रही थी जिसे आबकारी की टीम ने कार्रवाई करते हुए वहां लगे चूल्हे को तोड़ दिया और मौके से 55 लीटर शराब और 810 किलोग्राम लहान जब्त किया।
आपको बता दे कि मंगलवार को आबकारी विभाग ने अलग अलग जगहों पर दबिश दी जिसमें जांच के दौरान घुटकू में कुंती वर्मा के घर से 15 लीटर शराब जब्त की गई। वहीं, जलसो कोनी में इंद्रकुमार वर्मा के घर से 9 लीटर शराब बरामद की गई। तीसरी टीम खरगहना पहुंची। यहां नदी किनारे चार भट्ठियों में लहान पकते हुए मिला। आसपास तलाशने पर कोई नहीं मिला। टीम ने सभी चूल्हे तोड़ दिए और लहान को मौके पर ही नष्ट कर दिया। तलाशी के दौरान 810 किलोग्राम अतिरिक्त लहान मिला, जिसे भी नष्ट किया गया। तीनों प्रकरणों में आबकारी एक्ट के तहत दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेजा गया है। कार्रवाई में आबकारी के एडीईओ कल्पना राठौर, छबिलाल पटेल, एसआई धर्मेंद्र शुक्ला, ऐश्वर्या मिंज आदि मौजूद रहे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized05/09/2026बढ़ती महंगाई और शक्कर की कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का चीनी सत्याग्रह
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..

