बिलासपुर, जून, 04/2025
नोटिस – नोटिस के खेल में रसूखदार का अवैध निर्माण हो गया पूरा… व्यापारी ने तान दी 2 मंजिला दुकान… निगम चेहरा देख कर रहा कार्रवाई… नोटिस के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई…
कुछ दिनों पहले ज्वालीनाला में अवैध निर्माण पर हुई निगम की बुलडोजर कार्रवाई के बाद भी कई जगहों पर अवैध निर्माण हो रहे है, जिन्हें निगम ने नोटिस दे कर भूल गई है या अभयदान दे दिया गया है। नोटिस के बाद किसी प्रकार की कोई कार्रवाई निगम के द्वारा नहीं की जा रही है। निगम कमिश्नर ने मामले की जानकारी ले कर कार्रवाई करने की बात कह रहे है।

आपको बता दे कि तिलक नगर बाजपेई ग्राउंड के सामने शासकीय स्कूल से लगी नजूल भूमि पर 2 मंजिला अवैध दुकान का निर्माण कराया गया है। व्यापारी ने निगम से बिना अनुमति लिए ही 2 मंजिला दुकान का निर्माण कर दिया है नगर निगम ने उन्हें कुछ वक्त पहले नोटिस जारी कर काम बंद करने की चेतावनी दी गई थी लेकिन व्यापारी ने अपनी रसूखदारी दिखाते हुए निगम के नोटिस को दरकिनार करते हुए अवैध निर्माण को जारी रखा और अब यह 2 मंजिला दुकान तन कर खड़ी है। लेकिन इस पर अब तक बुलडोजर कार्रवाई नहीं की गई है एक तरफ ज्वाली नाले पर अवैध निर्माण करने वालो पर निगम ने बिना समय दिए ही निर्माण को तोड़ दिया था उसके बाद लिंगियाडीह में भी सड़क चौड़ीकरण के नाम पर कई घरों को तोड़ दिया गया। लेकिन नोटिस जारी करने के बाद भी काम न रोकने पर अब तक कार्रवाई न करना कही न कही नगर निगम पर सवाल उठता है। ऐसा लगता है निगम प्रशासन चेहरा देख कार्यवाही कर रहा है। इसलिए रसूखदार व्यापारी के अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने के बजाए नोटिस देकर उसे अभयदान दे दिया गया है।

नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार का कहना है कि मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं इस मामले में भवन शाखा अधिकारी सुरेश शर्मा ने बताया कि अवैध निर्माण पर उन्हें पहले नोटिस जारी कर काम बंद करने कहा गया था लेकिन उसने काम जारी रखा।

Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
