बिलासपुर, जून, 06/2025
अवैध गैस सिलेन्डर रिफिलिंग करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार… रिफिलिंग मशीन सहित 6 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त…
बिलासपुर पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से रिफिलिंग मशीन और 6 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1985 के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सरकंडा थाना टीम ने कार्रवाई से की है। लंबे वक्त से घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिलिंग का काला कारोबार संचालित हो रहा था। इस कार्रवाई से अवैध सिलेंडर की गतिविधियों पर अंकुश लगेगा। आरोपियों के नाम जितेंद्र पटेल और मानस साहू हैं, जो कि बिलासपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आर्य गैस रिपेयरिंग के संचालक जितेन्द्र पटेल अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेण्डर रिफिलिंग करते हुये मिला जिसके दुकान की तलाशी पर 4 सिलेण्डर बरामद हुआ इसी प्रकार पूर्णिमा किचन गैस रिपेयरिंग संचालक मानस साहू गैस रिफिलिंग करते हुये मिला जिसके दुकान की तलाशी पर 2 नग सिलेण्डर बरामद हुआ, आरोपियों के कब्जे से कुल 6 नग बरामद सिलेण्डर को विधिवत् जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक वस्तु अधि. 1985 के तहत् कार्यवाही किया गया है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
