कोरबा/दीपका, 30/2025
गैरेज मालिक पर कर्मचारी ने किया जानलेवा हमला… पुलिस मामला दर्ज कर युवक की कर रही तलाश…
सत्यम यादव, संवाददाता कोरबा जिला
दीपका में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां अहिल सर्विस पॉइंट के कर्मचारी राम यादव ने अपने मालिक सामी उल्ला पर शाकअप रॉड से जानलेवा हमला कर दिया। यह घटना कल दोपहर 1:30 बजे के आसपास हुई, जब राम यादव ने अपने मालिक पर हमला करके उन्हें बेहोशी की हालत में छोड़ दिया और फरार हो गया।
पीड़ित सामी उल्ला

इस हमले का कारण पैसे के लेन देन की बात सामने आ रही है, जिसमें मालिक ने कर्मचारी को 14,000 रुपये का भुगतान करना था, लेकिन उसने केवल 13,000 रुपये दिए थे। हमले में मालिक के सिर में चोट आई है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अंकुर यादव और विवेक मिश्रा ने घटना को देखा और मालिक को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दीपका थाने में राम यादव के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है और धारा 296, 115(2), 351(2) 115(2), 351(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
कर्मचारी राम यादव

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर28/04/2026जनसुनवाई या औपचारिकता ? बिना प्रचार करवाई जा रही प्रक्रिया,, रेत घाट की गुपचुप जनसुनवाई पर उठे सवाल ?,, कुकुर्दीकला में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा,, उग्र आंदोलन की चेतावनी…
अपराध25/04/2026रेड, निगरानी और कार्रवाई: बिलासपुर में अपराध के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन,, 250 आदतन अपराधी रडार पर, 80 पर कड़ी कार्रवाई…
प्रशासन25/04/2026भ्रष्टाचार : विधायक के गृह ग्राम में 1 करोड़ का घोटाला ? अधूरा और गुणवत्ताहीन कार्य पर होगी कार्रवाई,, ग्राम पंचायत धनगंवा में सामने आई वित्तीय अनियमितताएं… जांच टीम गठित…
राजनीति24/04/2026नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण)पर सियासी संग्राम: बीजेपी ने विपक्ष पर महिला विरोधी मानसिकता का लगाया आरोप…
