बिलासपुर // सूचना के अधिकार के तहत एक पत्रकार को विभाग से जानकारी मांगना महंगा पड़ गया दूसरी तरफ पत्रकार को अपीलीय अधिकारी ने प्रकरण की सुनवाई के दौरान दो ठेकेदार के सामने ब्लैकमेलिंग के आरोप में फ़साने की धमकी भी दे डाली। पत्रकार ने पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी पर कार्यवाही करने कलेक्टर सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौंपा है।

बतादें की पंकज खंडेलवाल NHI वेब न्यूज़ के एडिटर नें जनसूचना अधिकारी लो.नि.वि. संभाग क्रमांक 1 बिलासपुर में आर.टी.आई. के तहत जानकारी हेतु आवेदन पत्र लगाया था। चुंकि जनसूचना अधिकारी ने नियत समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराई इसलिए प्रथम अपील जिसकी सुनवाई दिनांक 23.01.2020 को समय 12:30 से 01:30 बजे के दौरान विभाग के अधिकारी जो प्रथम अपीलीय अधिकारी होने के साथ अधीक्षण अभियंता (श्री रात्रे) ने उनके साथ अपीलीय सुनवाई के दौरान न केवल निंदनीय व्यवहार किया, वरन धमकाते हुए कहा कि तुम्हे ब्लेकमेलिग करने के मामले में फंसा दूंगा। दूसरी तरफ प्रकरण की सुनवाई के दौरान सूचना के अधिकार अधिनियम कि धज्जियाँ उड़ाते हुए सुनवाई के दौरान दो रसुखदार ठेकेदार (सौरभ मिश्रा व अनिल वर्मा) को बैठाकर रखा गया था जो नियमानुसार नियम विरूद्ध था।
कुल मिलाकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आवेदक को जानकारी उपलब्ध कराने की बजाय धमकी दिया जाना अपने आप में एक बड़ा सवाल है क्या अधिकारी और ठेकेदार मिलकर किसी काम में बड़ा भृष्टाचार कर उसे छिपाने का प्रयास कर रहे हैं यदि नहीं तो फिर सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी उपलब्ध कराने की बजाय धमकी क्यों?
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
