बिलासपुर, अगस्त, 02/2025
“एक पेड़ माँ के नाम” स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प… बिलासपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का आयोजन…
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय, बिलासपुर में आज “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा प्रेरणादायक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन का संयोजन महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एवं प्राध्यापक श्री एल. के. गवेल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. यू. के. श्रीवास्तव ने सभी उपस्थितों को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया और कहा कि “वृक्ष न केवल जीवनदायिनी हैं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण का आधार भी हैं। जब हम इन पौधों को अपनी माता के नाम समर्पित करते हैं, तो यह भावनात्मक रूप से भी हमें प्रकृति से जोड़ता है।”

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर के उद्यान में आम, अमरुद और कटहल जैसे फलदार पौधों का रोपण किया गया। इन पौधों को संरक्षण देने का संकल्प भी स्वयंसेवकों, प्राध्यापकों, खेल अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों द्वारा लिया गया।
पौधे महाविद्यालय को शासन के वन विभाग एवं पर्यावरण संरक्षण कार्य के लिए समर्पित समाजसेवी श्रीमती ज्योति अग्रवाल द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। प्राचार्य डॉ. श्रीवास्तव द्वारा सभी उपस्थित जनों को पौधे वितरित किए गए, और उन्हें प्रेरित किया गया कि वे इन पौधों को अपने निवास स्थान, आंगन, बाड़ी या लॉन में रोपित कर उनका संरक्षण करें, जिससे हमारी धरती और भी सुंदर और हरी-भरी बन सके।

वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. राजकुमार सचदेव ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन से उपस्थित विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को जागरूक किया और एनएसएस के मूल उद्देश्य—समाज सेवा, स्वच्छता और पर्यावरण चेतना—की सार्थकता को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, खेल अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। सभी ने इस अभियान को सफल बनाकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को निभाने का संकल्प लिया।
Author Profile
Latest entries
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
