बिलासपुर, अगस्त, 04/2025
प्रकाश साहू बने विश्व हिंदू परिषद गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नए जिला मंत्री, बैठक में संगठन विस्तार का लिया संकल्प…
विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय पूर्ण आवासीय बैठक 1 से 3 अगस्त तक बिलासपुर जिले के तिफरा स्थित झूलेलाल मंगलम परिसर में संपन्न हुई। इस बैठक में प्रदेशभर के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में संगठन की विचारधारा, सामाजिक-धार्मिक चुनौतियों और उनके समाधान हेतु रणनीतियाँ तय की गईं, साथ ही कार्यकर्ताओं को शारीरिक, मानसिक व सामाजिक प्रशिक्षण दिया गया।
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से चार सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता की। इस दौरान शिक्षा वर्ग प्रशिक्षित कार्यकर्ता प्रकाश साहू को विभाग मंत्री राजीव शर्मा की अनुशंसा पर जिला मंत्री नियुक्त किया गया। पूर्व जिला सह मंत्री निखिल परिहार को उनकी भूमिका में पदोन्नति दी गई, वहीं कशिश साहू को दुर्गा वाहिनी की जिला सह संयोजिका बनाया गया। संगठन में लंबे समय से सक्रिय बृजेश सोनी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

बैठक में मातृशक्ति ज़िला संयोजिका प्रिया त्रिवेदी की भी उपस्थिति रही…

नए दायित्वधारियों ने सेवा, समर्पण और संगठन के मूल उद्देश्यों के प्रति निष्ठा व्यक्त की और गौ रक्षा, धर्म जागरण, संस्कार केंद्र स्थापना, महिला सशक्तिकरण और युवा जागरूकता अभियानों को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रभक्ति गीत, विजय मंत्र और संगठन के सिद्धांतों के प्रति संकल्प के साथ हुआ।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/07/2026छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में निकलेगी तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” “भांचा श्रीराम का सम्मान, ननिहाल छत्तीसगढ़ का प्रण — श्रद्धा के नारियल, रामलला के श्रीचरणों में समर्पण।”
राजनीति23/07/2026कांग्रेस शासन में करोड़ों का कथित सर्पदंश फर्जीवाड़ा,, पूर्व विधायक पांडे बताएं जिम्मेदार कौन ? – भाजपा
बिलासपुर23/07/2026बिलासपुर के हक की आवाज़ कौन उठाएगा ?.. शहर के मुद्दों पर सदन में सन्नाटा,, पूर्व विधायक ने पूछा— आखिर क्यों मौन हैं अमर अग्रवाल ?…
बिलासपुर21/07/2026एक गुंडा-एक जवान’ नीति लागू, सक्रिय बदमाशों पर रहेगी कड़ी नजर आईजी राम गोपाल गर्ग की कार्यशाला में प्रिवेंटिव पुलिसिंग पर जोर, गुंडा-निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग के लिए जारी हुई नई SOP

