बिलासपुर, अगस्त, 06/2025
पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए प्रेस क्लब में लगा विशेष स्वास्थ्य शिविर…
60 से अधिक लोगों की हुई जांच, मुफ्त मिलेगी आगे की चिकित्सा सुविधा…
बिलासपुर। बिलासपुर प्रेस क्लब में बुधवार को पत्रकारों और उनके परिजनों के लिए एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक चला। शिविर में 60 से अधिक पत्रकारों और उनके परिवार के सदस्यों की जांच की गई। इस पहल का उद्देश्य पत्रकारों को व्यस्त दिनचर्या के बीच स्वास्थ्य के प्रति सजग करना और समय रहते बीमारियों की पहचान कर उनका इलाज सुनिश्चित करना था।
इस शिविर में ब्रेथफ्री सिप्ला फार्मा से उज्ज्वल शर्मा (एमटीएफ) और विवेक शर्मा (पीटी) ने सेवाएं प्रदान कीं। पीएफटी स्पाइरोमीटर के जरिए फेफड़ों की कार्यक्षमता की जांच, पीएफएम ब्रीथोमीटर से फेफड़ों की क्षमता मापी गई। इसके अलावा बीपी जांच, धूम्रपान करने वालों के लिए नेकोटेक्स टेस्ट, इनहेलर डिवाइस का डिमॉन्सट्रेशन और काउंसलिंग भी की गई। सभी जांच नि:शुल्क की गईं।

जांच के दौरान जिनमें स्वास्थ्य संबंधी समस्या पाई गई, उन्हें डॉ. अखिलेश देवरस के अस्पताल में मुफ्त उपचार की सुविधा की सलाह दी गई। इस जानकारी से प्रतिभागियों ने राहत महसूस की और आयोजन के लिए प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन के दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष इरशाद अली, उपाध्यक्ष संजीव पांडेय, सचिव दिलीप यादव, सहसचिव दिलीप जगवानी, कोषाध्यक्ष प्रतीक वासनिक, कार्यकारिणी सदस्य गोपीनाथ डे सहित वरिष्ठ पत्रकार राजेश अग्रवाल, राजेश दुआ, अखलाख खान, लोकेश वाघमारे, पंकज गुप्ते,जेपी अग्रवाल, रवि शुक्ला, गुड्डा सदाफले,मनीष शर्मा, संजीव सिंह ठाकुर, संतोष मिश्रा,शरद पांडेय,अप्पू शुक्ला, रज्जू कोसले, श्याम पाठक, विनोद सिंह ठाकुर, साखन दर्वे, सत्येंद्र वर्मा,रमेश राजपूत,अमन पांडेय, नीरज धार दीवान श्रीचंद मखीजा के अलावा बड़ी संख्या में प्रेस क्लब सदस्य मौजूद रहे।

पत्रकारों ने कहा कि व्यस्त कार्यक्रम के चलते स्वास्थ्य जांच के लिए समय निकाल पाना मुश्किल होता है। ऐसे शिविरों से समय रहते बीमारी का पता चलता है और समय पर इलाज संभव हो पाता है। आयोजन के अंत में प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने चिकित्सा टीम और सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
