बिलासपुर, सितंबर, 04/2025
आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई : 36 बोतल हरियाणा शराब समेत 2 तस्कर गिरफ्तार, 55 लीटर अवैध शराब जप्त
बिलासपुर। कलेक्टर बिलासपुर के निर्देश तथा सहायक आयुक्त आबकारी जिला बिलासपुर के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में इस सप्ताह अब तक 55.32 लीटर अवैध शराब जप्त कर 4 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।

हरियाणा प्रांत की शराब सहित 2 आरोपी गिरफ्तार
आबकारी उप निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला और वेद प्रकाश नेताम की टीम ने जयरामनगर मार्ग पर दबिश दी। यहां से खेसरा अकलतरा निवासी विक्रम पटेल एवं नगोई तखतपुर निवासी उमाशंकर खांडे के कब्जे से हरियाणा प्रांत निर्मित 36 बोतल ब्लेंडर प्राइड बरामद की गई। दोनों आरोपियों पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

कोटा क्षेत्र में कच्ची शराब जप्त
कोटा क्षेत्र में आबकारी उप निरीक्षक दिनेश ध्रुव लगातार कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। कार्रवाई के दौरान आमागोहन बेलगहना क्षेत्र से आरोपी उमेश कुमार को 15 लीटर महुआ शराब सहित गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया।

मस्तूरी में देशी मदिरा सहित कोचिया गिरफ्तार
इसी क्रम में मस्तूरी वृत्त प्रभारी ऐश्वर्या मिंज द्वारा 2 सितंबर को विशेष कार्रवाई की गई। मोपका निवासी धरमलाल साहू के कब्जे से 74 नग देशी मदिरा प्लेन जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
अभियान जारी
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब की तस्करी और बिक्री पर सख्ती से रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि किसी भी कीमत पर अवैध शराब कारोबारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
अब तक की बड़ी जब्ती और गिरफ्तारियां
36 बोतल ब्लेंडर प्राइड (हरियाणा प्रांत की शराब) – 2 आरोपी गिरफ्तार
15 लीटर महुआ शराब – आरोपी उमेश कुमार जेल दाखिल
74 नग देशी मदिरा प्लेन – आरोपी धरमलाल साहू गिरफ्तार
कुल जप्त शराब : 55.32 लीटर
कुल गिरफ्तार आरोपी : 4
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/10/2026सरकारी जमीन… 25 फीट से ज्यादा गहरी अवैध खुदाई… और अब उसी जमीन पर ईंट भट्ठा ? आखिर खजुरी नवागांव में चल क्या रहा ? गांव के खसरा 823/1 पर उठे बड़े सवाल..
प्रशासन02/10/2026अवैध रेत परिवहन पर चला कानून का डंडा, आरोपी को 1 साल की सजा और ₹25 हजार जुर्माना.. खनिज विभाग की विशेष मुहिम में 66 मामलों में FIR, खैरा डंगनिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रेत परिवहन करते पकड़े गए थे आरोपी..
Uncategorized01/10/2026मल्हार के शासकीय स्कूल में अनियमितताओं और फीस के नाम अवैध वसूली पर भड़की छात्राएं, शिकायत ले कर पहुंची कलेक्ट्रेट…
अपराध28/09/2026पद और पार्टी ज्वाइनिंग के नाम पर लाखों का खेल ! 82.63 लाख की ठगी में निखत परवीन शाबरी गिरफ्तार…
