बिलासपुर, सितंबर, 08/2025
“रावण दहन पर अड़े अरपांचल लोक मंच अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, बोले– भले जेल जाना पड़े, पर परंपरा नहीं टूटेगी”…
बिलासपुर। बिलासपुर छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में इस बार दशहरा पर्व पर रावण दहन को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सरकंडा स्थित साइंस कॉलेज मैदान, जो अब तक अरपांचल लोक मंच समिति के आयोजनों का केंद्र रहा है, वहां इस बार प्रशासन ने किसी और को परमिशन दे दी है। इसी फैसले के बाद मंच के पदाधिकारी भड़क गए हैं और उन्होंने इसे “द्वेषपूर्ण व दबाव की राजनीति” करार दिया है।
अरपांचल लोक मंच समिति के अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए, मिश्रा ने कहा कि मंच कई वर्षों से साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करता आ रहा है, लेकिन इस बार अचानक से मैदान का आवंटन सिद्धार्थ भारती नामक व्यक्ति को कर दिया गया।
मिश्रा का कहना है कि मंच ने समय रहते आवेदन किया था, फिर भी कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन ने दूसरे आवेदन को स्वीकार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि “प्रशासन और पुलिस दबाव में काम कर रही है और दबाव डालने वाला चेहरा जल्द ही सामने लाया जाएगा।”

सिद्धांशु मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि “भले ही जेल जाना पड़े, लेकिन रावण दहन वहीं होगा। हम प्रशासन की एकतरफा कार्रवाई को स्वीकार नहीं करेंगे। आवश्यकता पड़ी तो न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे और बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला से भी मुलाकात करेंगे।”
अरपांचल लोक मंच समिति ने यह भी सवाल उठाया कि जब एक आवेदन पहले से लिया गया था तो कॉलेज प्रबंधन ने दूसरा आवेदन क्यों स्वीकार किया? मिश्रा ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया और चेतावनी दी कि अगर प्रशासन अपने निर्णय पर अडिग रहा तो संघर्ष तेज होगा।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस विवादित हालात में क्या रुख अपनाता है,क्या परंपरा को जारी रखते हुए अरपांचल लोक मंच को अनुमति देगा, या इस बार मैदान में किसी नए आयोजनकर्ता को बढ़त मिलेगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized27/06/2026सहकारिता का महाकुंभ बिलासपुर में : 5 साल की उपलब्धियों के साथ किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण.. कार्यक्रम में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ…
धर्म-कला -संस्कृति27/06/2026मित्रता हो तो कृष्ण-सुदामा जैसी हो..मेण्ड्रा में श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन भावविभोर हुए श्रद्धालु…
राजनीति27/06/2026करोड़ो खर्च, फिर भी मरीज बेहाल,, सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बना रेफरल सेंटर ?.. कैथ लैब नहीं,, ऑक्सीजन प्लांट नहीं..200 करोड़ का अस्पताल सवालों के घेरे में ?…
बिलासपुर26/06/2026जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक,, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल,, बिलासपुर में 28 जून को होगा प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन का भव्य आयोजन…
