• Sat. Aug 15th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

वोट चोर–गद्दी छोड़ आंदोलन से कांग्रेस ने दी भाजपा को सीधी चुनौती” “सीरियल किलर की तरह वोट चोरी कर बनाई सरकार : दीपक बैज”

बिलासपुर, सितंबर, 08/2025

वोट चोर–गद्दी छोड़ आंदोलन से कांग्रेस ने दी भाजपा को सीधी चुनौती”

“सीरियल किलर की तरह वोट चोरी कर बनाई सरकार : दीपक बैज”

9 सितंबर को बिलासपुर में कांग्रेस का “वोट चोर–गद्दी छोड़” जंगी प्रदर्शन

पीसीसी चीफ दीपक बैज ने भाजपा और चुनाव आयोग पर साधा निशाना, कहा– जनता के सामने रखेंगे सबूत

बिलासपुर। कांग्रेस ने 9 सितंबर को बिलासपुर में होने वाले प्रदेश स्तरीय “वोट चोर–गद्दी छोड़” जंगी प्रदर्शन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कांग्रेस भवन में पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए।

बैज ने कहा कि भाजपा ने सत्ता हासिल करने के लिए वोट चोरी की और चुनाव आयोग ने इसमें सहयोग किया। उन्होंने कहा कि इस गठजोड़ को जनता के सामने उजागर करना ही प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य है। इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट करेंगे। इसमें पीसीसी चीफ दीपक बैज सहित हजारों कार्यकर्ता और आमजन शामिल होंगे।

“जनता के सामने रखेंगे ठोस सबूत”

प्रेसवार्ता में जब उनसे वोट चोरी के ठोस सबूतों को लेकर सवाल पूछा गया, तो बैज ने कहा कि कांग्रेस आवश्यक दस्तावेज जुटा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि “सीरियल किलर की तरह वोट चोरी कर भाजपा ने सरकार बनाई है। बहुत जल्द हम सबूत जनता के सामने रखेंगे।”

चुनाव आयोग की भूमिका पर सवाल

चुनाव आयोग द्वारा कांग्रेस से पूछे गए पांच सवालों पर उन्होंने कहा कि “हम आयोग से सवाल पूछ रहे हैं, जबकि आयोग उल्टा हमसे सवाल कर रहा है। यह उसकी निष्पक्षता पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।”

भाजपा नेताओं पर प्रतिक्रिया

मंत्री केदार कश्यप के विवादित बयान पर बैज ने कहा कि “अगर उन्होंने किसी की मां को गाली दी है, तो क्या वह किसी की मां नहीं थी? भाजपा नेताओं को अपनी भाषा और आचरण पर ध्यान देना चाहिए।”

उन्होंने बाढ़ प्रभावितों की स्थिति पर भी भाजपा को घेरा और कहा कि “जब पीड़ित सहायता की उम्मीद कर रहे थे, तब प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव नाचते नजर आए। यह संवेदनहीनता का उदाहरण है।”

धर्मांतरण विवाद पर पलटवार

सोशल मीडिया पर भाजपा द्वारा उन्हें “धर्मांतरण स्पेशलिस्ट” कहे जाने के सवाल पर बैज ने कहा कि उन्होंने इस आरोप पर जवाब मांगा, लेकिन भाजपा ने कोई तथ्य प्रस्तुत नहीं किया। उन्होंने कहा कि “दो निर्दोष ननों की गिरफ्तारी का क्या हुआ? भाजपा में ही दो ईसाई विधायक हैं। वे किस समुदाय से आते हैं? भाजपा का दोहरा रवैया साफ दिखाई देता है।”

बैज ने अंत में कहा कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन न केवल भाजपा की नीतियों और कार्यशैली के विरोध में होगा, बल्कि जनता को यह संदेश देने का प्रयास भी होगा कि लोकतंत्र में पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोपरि है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
जूदेव की पाठशाला से सीखा सेवा का संस्कार, अब बेलतरा को बदलने का संकल्प : सुशांत शुक्ला परिवार से मिले सेवा संस्कार को बताया अपनी ताकत,, शिक्षा-स्वास्थ्य से लेकर शहर की व्यवस्था और अरपा की बदहाली पर खुलकर रखी बात…
बिलासपुर में फिर खूनी वारदात: देवरीखुर्द शराब दुकान के पास ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या,, आरोपी फरार विवाद के बाद चाकू से किया ताबड़तोड़ हमला,, मौके पर मची अफरा-तफरी,, तोरवा पुलिस जांच में जुटी..

You missed