बिलासपुर, सितंबर, 23/2025
“जनता का स्नेह सबसे बड़ी पूँजी : अमर अग्रवाल,,, पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएँ”…
बिलासपुर। शहर विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को राजेंद्र नगर स्थित उनके निवास पर सुबह से ही शुभचिंतकों, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों का तांता लगा रहा। लोग गुलदस्ते, पुष्पमालाएं और मिठाइयाँ लेकर उन्हें बधाई देने पहुँचे। जन्मदिन का यह अवसर एक भव्य जनसंपर्क कार्यक्रम का रूप ले चुका था, जहाँ समाज के हर वर्ग के लोग अपनी उपस्थिति दर्ज कराते नजर आए।
सुबह का आगाज़ मंदिर में पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद दिनभर विधायक अमर अग्रवाल विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होते रहे। इस दौरान लोगों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।
विधायक अमर अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा—
“जनता का प्रेम और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। जन्मदिन मेरे लिए केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि सेवा और संकल्प का दिन है। मैं अपने जीवन का हर क्षण समाज की भलाई और जनता की सेवा को समर्पित करना चाहता हूँ।”

मनीष अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं
भाजपा नेता और पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल भी अपने साथियों संग विधायक निवास पहुँचे और अमर अग्रवाल की जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनका पुष्पमाला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग देखने लायक था।
Author Profile
Latest entries
राजनीति31/10/2026बिलासपुर में भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल.. केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नेतृत्व में गांधी चौक से नेहरू चौक तक निकली रैली, कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ की नारेबाजी
बिलासपुर30/10/2026बड़ी खबर : संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला, कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपी बरी
प्रशासन29/10/2026पहले खजुरी नवागांव, अब बिनौरी, आखिर कब रुकेगा अवैध उत्खनन ? दो ट्रक और जेसीबी छोड़कर मौके से भागे लोग, सरपंच पति और सचिव की मिलीभगत का आरोप, कलेक्टर से कार्रवाई की मांग..
प्रशासन29/10/2026पटवारी निलंबित.. रिश्वत मांगने का वायरल वीडियो पर एक्शन का रिएक्शन.. कलेक्टर ने की कार्रवाई.. सात दिनों में आरोप पत्र प्रस्तुत करने के निर्देश..
