बिलासपुर, दिसंबर, 10/2025
स्व. उषा देवी भंडारी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट 28 दिसंबर से, 11.11 लाख की इनामी राशि—देशभर की टीमें होंगी शामिल…
बिलासपुर। शहर में हर वर्ष आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित स्वर्गीय उषा देवी भंडारी स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट इस वर्ष भी धूमधाम से 28 दिसंबर से 11 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजनकर्ता ईशान ‘निक्कू’ भंडारी और अमित तिवारी ने बताया कि यह प्रतियोगिता लगातार 13वें वर्ष आयोजित की जा रही है, जिसमें छत्तीसगढ़ के साथ–साथ अन्य राज्यों की टीमें भी भाग लेंगी।
आयोजकों ने बताया कि माताजी की स्मृति में इससे पूर्व कबड्डी प्रतियोगिता भी कराई जा चुकी है। शहरवासियों के प्रेम और समर्थन से यह रात्रिकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट हर वर्ष और भव्य स्वरूप लेता जा रहा है। खिलाड़ियों और दर्शकों को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में समिति विशेष ध्यान देती है। दूर-दराज से आने वाली टीमों के ठहरने सहित अन्य व्यवस्थाएं भी समिति द्वारा ही की जाएंगी।
इस वर्ष प्रतियोगिता की इनामी राशि 11 लाख 11 हजार 111 रुपए एवं चमचमाती ट्रॉफी रखी गई है, जो लाइट वेट टेनिस बॉल क्रिकेट में देश की सबसे बड़ी इनामी राशि मानी जा रही है। पूरा टूर्नामेंट लाइव प्रसारण के माध्यम से दर्शकों तक पहुँचाया जाएगा। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट फील्डर सहित कई विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे।

कार्यक्रम में भव्य आतिशबाजी और शानदार दुधिया रोशनी इसका मुख्य आकर्षण रहेंगी। फाइनल मुकाबले में विशेष आतिशबाजी शो आयोजित होगा। टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के लिए 40 हजार रुपए एंट्री फीस निर्धारित की गई है। इससे पूर्व आयोजित टूर्नामेंट में दुबई और ओमान जैसे देशों के खिलाड़ी भी भाग ले चुके हैं।
प्रतियोगिता के मैच
लीग मैच: 10 ओवर
सेमीफाइनल: 12 ओवर
फाइनल: 14 ओवर
आयोजकों ने राज्य एवं देशभर के खिलाड़ियों, टीमों और खेल प्रेमियों से इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शामिल होकर शहर और प्रदेश की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाने की अपील की है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/10/2026सरकारी जमीन… 25 फीट से ज्यादा गहरी अवैध खुदाई… और अब उसी जमीन पर ईंट भट्ठा ? आखिर खजुरी नवागांव में चल क्या रहा ? गांव के खसरा 823/1 पर उठे बड़े सवाल..
प्रशासन02/10/2026अवैध रेत परिवहन पर चला कानून का डंडा, आरोपी को 1 साल की सजा और ₹25 हजार जुर्माना.. खनिज विभाग की विशेष मुहिम में 66 मामलों में FIR, खैरा डंगनिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली से अवैध रेत परिवहन करते पकड़े गए थे आरोपी..
Uncategorized01/10/2026मल्हार के शासकीय स्कूल में अनियमितताओं और फीस के नाम अवैध वसूली पर भड़की छात्राएं, शिकायत ले कर पहुंची कलेक्ट्रेट…
अपराध28/09/2026पद और पार्टी ज्वाइनिंग के नाम पर लाखों का खेल ! 82.63 लाख की ठगी में निखत परवीन शाबरी गिरफ्तार…
