• Fri. Sep 4th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बिलासपुर ब्रेकिंग: सराफा व्यापारी लूट कांड के आरोपी यूपी में धराए, पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल…

बिलासपुर, फरवरी, 19/2026

बिलासपुर ब्रेकिंग: सराफा व्यापारी लूट कांड के आरोपी यूपी में धराए, पुलिस मुठभेड़ में 2 बदमाश घायल…

बिलासपुर। शहर में बीते 17 तारीख को हुए सराफा व्यापारी से लूट के सनसनीखेज मामले में बड़ी सफलता मिली है। फरार चल रहे आरोपियों को उत्तरप्रदेश पुलिस ने मिर्जापुर में दबोच लिया है।

सूत्रों के अनुसार, यूपी पुलिस के साथ हुई शॉर्ट एनकाउंटर में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में कुल चार आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है।

सभी आरोपी बिलासपुर में वारदात को अंजाम देने के बाद उत्तरप्रदेश फरार हो गए थे। पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी थी।

मिर्जापुर में हुई इस कार्रवाई को बिलासपुर पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे लूट से जुड़े और भी खुलासे होने की संभावना है। पुलिस अब आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर बिलासपुर लाने की तैयारी में जुटी है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed