बिलासपुर, फरवरी, 24/2026
फ्लैट में होटल, नियमों की धज्जियां—रहवासियों का फूटा गुस्सा… कलेक्टर, निगम आयुक्त से की शिकायत… अब कार्रवाई का इंतजार…
बिलासपुर। शहर के तारबहार अंडर ब्रिज के पास स्थित विनायका हाईट्स में बड़े स्तर पर अवैध गतिविधियों का मामला सामने आया है। रहवासियों ने बिल्डर राजेश सेठ पर आवासीय परिसर में नियमों के खिलाफ होटल संचालन, अवैध निर्माण और धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले की शिकायत जिला कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त से की गई है।
फ्लैट बना ‘सिटी गेस्ट हाउस’, रहवासियों में दहशत….
शिकायत के अनुसार, विनायका हाईट्स में आवासीय फ्लैटों को “सिटी गेस्ट हाउस” नाम से होटल में बदल दिया गया है। आरोप है कि यहां घरेलू बिजली कनेक्शन का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है और संदिग्ध गतिविधियां भी संचालित हो रही हैं, जिससे रहवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नक्शा जी+3 का, बना दिया जी+5—1000 वर्गफुट अतिक्रमण…
रहवासियों ने बताया कि नगर निगम से वर्ष 2014 में जी+3 निर्माण की अनुमति ली गई थी, लेकिन बिल्डर ने नियमों को दरकिनार कर जी+5 निर्माण कर दिया। इतना ही नहीं, लगभग 1000 वर्गफुट अतिरिक्त भूमि पर अतिक्रमण कर कुल 6842 वर्गफुट में निर्माण किया गया। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने भी इस निर्माण को मंजूरी देने से इंकार कर दिया था।

विरोध करने पर धमकी—झूठे केस में फंसाने का आरोप….
रहवासियों का आरोप है कि जब उन्होंने होटल संचालन का विरोध किया तो बिल्डर ने उन्हें एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी। इससे पूरे परिसर में भय का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
पहले से दर्ज हैं आपराधिक मामले….
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि राजेश सेठ के खिलाफ थाना तारबहार और अजाक थाना सरकंडा में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह फिलहाल जमानत पर है।
रहवासियों ने प्रशासन से शिकायत करते हुए अवैध होटल संचालन तत्काल बंद कराए जाने, अवैध निर्माण की जांच कर कार्रवाई करने और बिल्डर के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई करने मांग की है रहवासियों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो भविष्य में कोई बड़ी अप्रिय घटना हो सकती है। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कब और क्या कार्रवाई करता है।

Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़14/04/2026बॉयलर ब्लास्ट से हाहाकार: वेदांता पावर प्लांट में 12 मजदूरों की मौत, 17 से अधिक झुलसे…
Uncategorized14/04/2026ऑनलाइन निगरानी से कसा शिकंजा, खनिज परिवहन में अनियमितताओं की गुंजाइश लगभग खत्म…
बिलासपुर14/04/2026बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव विवाद: पक्षकारों से मांगा जवाब,, हाईकोर्ट ने राज्य शासन, प्रेस क्लब समेत अन्य को दिया दो सप्ताह का समय…
प्रशासन11/04/2026कैदी या कंटेंट क्रिएटर ?,, सेंट्रल जेल में मुलाकात के दौरान बनी रील ने खोली पोल,, मस्तूरी गोलीकांड के आरोपियों का सोशल मीडिया में वायरल रील,, जेल सुरक्षा पर बड़ा सवाल ?
