बिलासपुर, मार्च, 23/2026
अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव पर बिलासपुर में विचार मंथन, ‘यह आरोपित युद्ध’ : मुमताज भारती…
बिलासपुर। प्रगतिशील लेखक संघ, बिलासपुर के वरिष्ठ संरक्षक मुमताज भारती के रायगढ़ से बिलासपुर आगमन के अवसर पर शहर में एक महत्वपूर्ण विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। ईवनिंग टाइम्स परिसर में आयोजित इस गोष्ठी में समकालीन वैश्विक हालात, विशेषकर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव पर गंभीर चर्चा हुई।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुमताज भारती ने कहा कि वर्तमान संघर्ष एक “आरोपित युद्ध” है, जिसने पूरे विश्व के सामने गहरा संकट खड़ा कर दिया है। उन्होंने कहा कि युद्ध से उत्पन्न अमानवीय क्रूरता ने वैश्विक स्तर पर पूंजीवादी व्यवस्था के संकट को उजागर किया है।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे कठिन समय में बुद्धिजीवियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। समकालीन परिस्थितियों में वर्गीय समझ, वैचारिक चेतना और दृढ़ता की आवश्यकता पहले से अधिक बढ़ गई है।
कार्यक्रम में रफीक खान, नरेश अग्रवाल, अरुण दाभडकर, डॉ. सत्यभामा अवस्थी, सचिन शर्मा, मुश्ताक मकवाना, कपूर वासनिक, मधुकर गोरख और हर्ष सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए वैश्विक परिस्थितियों पर अपने दृष्टिकोण साझा किए।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़07/05/2026एफएसएल रिपोर्ट से लेकर टीआई परेड तक सवालों में,, नक्सली हमला ताड़मेटला केस में आरोपी बरी…76 जवान हुए थे शहीद…
बिलासपुर07/05/202610 मिनट के तूफान ने खोली सिस्टम की पोल: डबल इंजन सरकार में भी बिलासपुर अंधेरे में : शैलेश पांडे
बिलासपुर06/05/2026स्वामी श्रीरामभद्राचार्य के आगमन से भक्तिमय हुआ रामा वर्ल्ड, चरण-पादुका पूजन में उमड़ी आस्था… समाजसेवी प्रवीण झा के निवास में भक्तिमय भजन और प्रसाद वितरण…
बिलासपुर06/05/2026बोदरी को मिली नई सौगात : केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण
