बिलासपुर, अप्रैल, 02/2026
पी.सी. ज्वैलर्स पर धोखाधड़ी का आरोप: पुरानी अंगूठी की वापसी पर नहीं मिल रही उचित कीमत, सराफा एसोसिएशन ने एसपी से की शिकायत…
बिलासपुर। अग्रसेन चौक में स्थित ब्रांडेड ज्वेलरी शोरूम, पी.सी. ज्वैलर्स, विवादों के घेरे में आ गया है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने शोरूम पर ग्राहकों को ठगने और आभूषणों की वापसी (बायबैक) पर वर्तमान बाजार दर के अनुसार भुगतान न करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने बिलासपुर पुलिस अधीक्षक को एक औपचारिक शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
क्या है पूरा मामला…
कमल सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि खरसिया निवासी पारस पटेल ने 11 जून 2018 को बिलासपुर के अग्रसेन चौक स्थित पी.सी. ज्वैलर्स से एक हीरा जड़ित सोने की अंगूठी खरीदी थी।
अंगूठी का विवरण: 5.620 ग्राम (14 कैरेट सोना) और 0.46 सेंट हीरा।
खरीद मूल्य (2018): ₹85,799
पीड़ित का आरोप है कि जब वह उसी अंगूठी को वर्तमान दर पर वापस बेचने शोरूम पहुंचा, तो उसे खरीद मूल्य से भी कम राशि देने की पेशकश की गई। जबकि पिछले 8 वर्षों में सोने की कीमतों में भारी उछाल आया है।एसोसिएशन का कहना है कि मेकिंग चार्ज काटकर अंगूठी की वर्तमान कीमत कम से कम ₹1,17,299 होनी चाहिए, लेकिन शोरूम प्रबंधन इसे स्वीकार करने को तैयार नहीं है।
बिलिंग में पारदर्शिता का अभाव…
शोरूम द्वारा दिए गए मूल बिल में सोने के भाव, हीरे के भाव और लेबर चार्जेस का अलग-अलग विवरण नहीं दिया गया था। बिल में केवल कुल वजन और कुल कीमत दर्शाई गई थी, जिसे एसोसिएशन ने ग्राहकों को अंधेरे में रखने की एक रणनीति बताया है।
सराफा एसोसिएशन की चेतावनी…
छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इसे ‘ब्रांडेड शोरूमों द्वारा चलाया जा रहा लूट का व्यापार’ करार दिया है। प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि इसकी शिकायत राष्ट्रीय स्तर पर की जाएगी। यह एक गंभीर अपराध है। बीआईएस ,उपभोक्ता फोरम सहित अन्य फर्म में इसकी शिकायत दर्ज की जाएगी और पूरे छत्तीसगढ़ में जन जागरूकता के लिए सराफा संगठन द्वारा आंदोलन भी चलाया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
