बिलासपुर/सक्ति (छत्तीसगढ़), अप्रैल, 14/2026
बॉयलर ब्लास्ट से हाहाकार: वेदांता पावर प्लांट में 12 मजदूरों की मौत, 17 से अधिक झुलसे…
बिलासपुर। जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता लिमिटेड के पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर हुए भीषण बॉयलर विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 17 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे प्लांट में अचानक तेज धमाके के साथ बॉयलर फट गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास काम कर रहे मजदूर उसकी चपेट में आ गए और बुरी तरह झुलस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और प्रशासनिक अमला तत्काल मौके पर पहुंचा। घायलों को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पतालों में रेफर करने की तैयारी की जा रही है।

प्रशासन हरकत में, जांच के आदेश
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की कमान संभाली। जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चिकित्सा दल, एंबुलेंस और अन्य संसाधनों को सक्रिय किया। कलेक्टर ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश देते हुए संबंधित विभागों को विस्तृत रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
हादसे की वजह पर संशय
प्राथमिक जांच में बॉयलर में तकनीकी खराबी या अत्यधिक दबाव को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों का खुलासा विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इस दर्दनाक घटना के बाद औद्योगिक इकाइयों में श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों ने सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने और नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और राहत कार्य जारी हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized21/10/2026दो दिवसीय प्रवास पर 22 अक्टूबर को बिलासपुर पहुंचेंगे संघ प्रमुख मोहन भागवत
बिलासपुर21/10/2026बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह, वर्षों की संगठनात्मक मेहनत और समर्पण को मिला बड़ा सम्मान..
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
