बिलासपुर, अप्रैल, 16/2026
संचिता मिश्रा ने रचा इतिहास, 10वीं में हासिल किए 97% अंक…
बिलासपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा घोषित 10वीं के परीक्षा परिणाम में शहर की होनहार छात्रा संचिता मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 97% अंक हासिल किए हैं। सेंट फ्रांसिस स्कूल की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी सफलता से न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
संचिता की इस उपलब्धि पर परिवार और विद्यालय में खुशी का माहौल है। अपनी सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए संचिता ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, इसके लिए निरंतर मेहनत और अनुशासन जरूरी है। उन्होंने अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता के निरंतर सहयोग को दिया।
संचिता ने भविष्य में एक सफल डॉक्टर बनने की इच्छा जताई है। वह स्वर्गीय वरिष्ठ पत्रकार मुकेश मिश्रा और ललिता मिश्रा की सुपुत्री हैं। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
बिलासपुर03/10/2026गांधी जयंती पर ‘हमर अरपा : स्वच्छता अभियान’ 400 से अधिक Helping Hands ने लिया हिस्सा, स्वच्छता के साथ जनजागरूकता का दिया संदेश..
