बिलासपुर, अप्रैल, 18/2026
अवैध खनन पर प्रशासन ने कसा शिकंजा: निरतु से लेकर कई क्षेत्रों में ताबड़तोड़ कार्रवाई… 70 ट्रैक्टर रेत, जेसीबी-हाइवा समेत 5 और वाहन पकड़ाए…
बिलासपुर। जिले में अवैध खनन और खनिजों के गैरकानूनी परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने एक साथ दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम देते हुए रेत माफिया पर कड़ा शिकंजा कस दिया है। कलेक्टर संजय अग्रवाल के सख्त निर्देशों के बाद राजस्व, खनिज और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम लगातार फील्ड में उतरकर कार्रवाई कर रही है।
तखतपुर क्षेत्र के ग्राम निरतु घाट पर सुबह-सुबह दबिश देकर टीम ने अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक जेसीबी और हाइवा को रंगे हाथों पकड़ा। दोनों वाहनों को तत्काल जब्त कर कोनी थाने के सुपुर्द किया गया। यहीं नहीं, गांव में अवैध रूप से डंप की गई भारी मात्रा में रेत पर भी कार्रवाई करते हुए करीब 70 ट्रैक्टर रेत जब्त की गई। इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
इधर, खनिज विभाग की अलग टीम ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों सकरी, गनियारी, तुरकाडीह, कोनी, मस्तूरी, पचपेड़ी, जोंधरा, गोपालपुर, कुकुरदिकला, भिलोनी और मानिकचौरी में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान अवैध खनिज परिवहन करते 2 हाइवा और 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। इनमें गिट्टी, ईंट-मिट्टी और रेत का अवैध परिवहन शामिल है। जब्त सभी वाहनों को सकरी और पचपेड़ी थानों की अभिरक्षा में रखा गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि जिले में अब रेत माफिया के लिए काम करना आसान नहीं रहेगा।
Author Profile
Latest entries
राजनीति12/09/2026तारा कोल ब्लॉक पर दीपक बैज का भाजपा सरकार पर हमला: बोले- जंगल काटकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की साजिश, आवंटन रद्द करे सरकार… संगठन सृजन अभियान के समापन पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने साधा निशाना, कहा- जनता के मुद्दों पर अर्जुन की तरह लक्ष्य साधकर लड़ेंगे कांग्रेस कार्यकर्ता
Uncategorized12/09/2026बिना नक्शा पास कराए तान दी तीसरी मंजिल, अवैध निर्माण के साथ अवैध कब्जा और होर्डिंग्स भी… निगम सिर्फ नोटिस तक सीमित…
बिलासपुर11/09/2026सेल्फी का शौक पड़ा भारी, एक को बचाने नदी में कूदे दो छात्र, तेज बहाव में तीनों लापता, हसदेव नदी में पिकनिक मनाने पहुंचे थे 8 छात्र-छात्राएं, तलाश जारी…
बिलासपुर08/09/2026स्मार्ट मीटर और महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का अभियान तेज बिलासपुर में जिला कांग्रेस की बैठक, वार्ड-पंचायत स्तर पर शिकायत फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर जोर
