• Mon. Sep 14th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

हादसा : फर्नेस पंचर से प्लांट में मचा हड़कंप,, पिघला लोहा (लावा) का रिसाव,, 

बिलासपुर, अप्रैल, 24/2026

हादसा : फर्नेस पंचर से प्लांट में मचा हड़कंप,, पिघला लोहा (लावा) का रिसाव,, 

बिलासपुर/जांजगीर-चांपा। जिले के औद्योगिक क्षेत्र स्थित प्रकाश इंडस्ट्रीज प्लांट में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब प्लांट का फर्नेस अचानक पंचर हो गया। फर्नेस में तकनीकी खराबी आने से पिघला हुआ लोहा (लावा) बाहर निकलने लगा, जिससे कुछ समय के लिए पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्लांट प्रबंधन और सुरक्षा टीम तत्काल हरकत में आई और स्थिति को नियंत्रित किया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी मजदूर या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं हुआ।

प्लांट प्रबंधन ने इसे एक साधारण तकनीकी घटना बताते हुए कहा कि फर्नेस में पंचर होने के कारण यह स्थिति बनी, जिसे समय रहते काबू में कर लिया गया। एहतियात के तौर पर कुछ समय के लिए उत्पादन कार्य भी प्रभावित रहा।

फिलहाल, प्लांट में हालात सामान्य हैं और मरम्मत का कार्य जारी है। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर बना हुआ है, हालांकि किसी बड़ी जनहानि या हादसे से इनकार किया गया है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
11 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई  हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, चोरी के दो मामलों में सफलता… कंप्यूटर उपकरण और एक्टिवा स्कूटी बरामद, नाबालिग सहित दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

You missed