बिलासपुर, मई, 13/2026
पंजाब से बिलासपुर तक हेरोइन का नेटवर्क ध्वस्त
रेलवे स्टेशन के पास पुलिस का बड़ा एक्शन, 97 ग्राम हेरोइन के साथ पंजाब के तस्कर समेत 5 गिरफ्तार
बिलासपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिलासपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पंजाब से छत्तीसगढ़ में हेरोइन सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने 97.63 ग्राम हेरोइन के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में दो तस्कर पंजाब के अमृतसर निवासी हैं, जबकि तीन खरीदार मुंगेली जिले के बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन, एक अल्टो कार, स्कूटी, पांच मोबाइल फोन और 57 हजार 800 रुपए नकद जब्त किए हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख 38 हजार रुपए आंकी गई है।

जानकारी के मुताबिक एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध नशे के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि तोरवा थाना क्षेत्र स्थित रेलवे स्टेशन के पास एक अल्टो कार में कुछ लोग हेरोइन की बिक्री के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही निरीक्षक नीलेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की।
चेकिंग के दौरान कार में सवार पांच संदिग्धों से पूछताछ की गई, लेकिन वे गोलमोल जवाब देने लगे। तलाशी लेने पर बैग के अंदर एक बोतल में प्रतिबंधित नशीला पदार्थ हेरोइन बरामद हुआ। आरोपियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पूछताछ में पंजाब निवासी जितेंद्र सिंह रंधावा और जगदीप सिंह ने छत्तीसगढ़ में हेरोइन सप्लाई करने की बात कबूल की। वहीं मुंगेली निवासी शेख अल्ताफ उर्फ लल्ला, अमित कुमार डाहिरे और अवि पाठक को खरीदार बताया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी, 22बी और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
इस कार्रवाई में निरीक्षक नीलेश पांडेय, उपनिरीक्षक कमलनारायण शर्मा, सहायक उपनिरीक्षक देवेंद्र तिवारी सहित पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
