बिलासपुर, मई, 15/2026
फर्जी पुलिस बन हाईवे पर लूट: ट्रक चालक को जेल भेजने की धमकी देकर 9 बोरी तंबाखू और नकदी ऐंठने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार…
बीट सिस्टम से सकरी पुलिस को बड़ी सफलता, वारदात में प्रयुक्त कार जब्त…
बिलासपुर। सकरी पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक को डराने-धमकाने और लूटपाट करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी खुद को पुलिसकर्मी बताकर ट्रक चालक को झूठे केस में जेल भेजने की धमकी देते थे और उससे रकम व सामान वसूलते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 बोरी तंबाखू तथा वारदात में प्रयुक्त कारें जब्त की हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों में सिद्धार्थ साहू (24 वर्ष) निवासी छतौना थाना चकरभाठा, नारायण साहू (34 वर्ष) निवासी नयापारा सिरगिट्टी, ईस्माईल खान (31 वर्ष) निवासी मुंडा थाना कोटा तथा आनंद साहू उर्फ विक्रांत साहू (22 वर्ष) निवासी मुंडा थाना कोटा शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी सुरेंद्र जायसवाल निवासी परासी थाना मानपुर जिला उमरिया (मध्यप्रदेश) ने थाना सकरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने ट्रक क्रमांक CG 04 MP 4666 में 210 बोरी गेहूं और 25 बोरी तंबाखू लेकर शहडोल से बिलासपुर आ रहा था। रास्ते में हांफा के पास हाईवे स्थित एक ढाबे के समीप ट्रक खराब होने पर वह रुका हुआ था।
इसी दौरान एक कार क्रमांक CG 10 BD 7204 में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए ट्रक की तलाशी लेने लगे। आरोपियों ने ट्रक से 9 बोरी तंबाखू उतरवा ली और चालक को जबरदस्ती अपनी कार में बैठाकर ले गए। इसके बाद उसे झूठे केस में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई।
आरोपियों ने चालक को छोड़ने के एवज में ट्रक मालिक से फोन पर बात करवाई और च्वाइस सेंटर के माध्यम से 8 हजार रुपये भी वसूल लिए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) निमितेश सिंह परिहार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक विजय चौधरी ने विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई 9 बोरी तंबाखू तथा घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार समेत अन्य वाहन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
