बिलासपुर, मई, 15/2026
रात्रि गश्त में पुलिस को सफलता : स्कूटी की डिक्की से चाकू और कैची बरामद, दो युवक गिरफ्तार…
केशला सिटी के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे थे आरोपी, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए…
बिलासपुर। जिले में रात्रि गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। स्कूटी में धारदार हथियार रखकर घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू एवं स्टील की कैची बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी रजनेश सिंह (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन जांच करने के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में एएसपी मधुलिका सिंह एवं सीएसपी डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में थाना पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में 15 मई 2026 की रात थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त एवं वाहन जांच की जा रही थी। इस दौरान केशला सिटी के पास मुख्य मार्ग पर स्कूटी क्रमांक CG10CC 4066 में सवार दो युवक संदिग्ध अवस्था में मिले। पुलिस द्वारा पूछताछ कर स्कूटी की तलाशी लेने पर डिक्की के अंदर लोहे का धारदार चाकू एवं स्टील की कैची बरामद हुई।

मामले में पुलिस ने आरोपी राकेश यादव पिता पूरनलाल यादव उम्र 22 वर्ष निवासी निपनिया थाना बिल्हा जिला बिलासपुर तथा साहिद अली पिता साबिद अली उम्र 21 वर्ष निवासी निपनिया थाना बिल्हा जिला बिलासपुर के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
कार्रवाई में इनकी रही अहम भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, उपनिरीक्षक जी.एल. चंद्राकर, आरक्षक हरदीप मरावी एवं आरक्षक सुमन चंद्रवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
