बिलासपुर, मई, 25/2026
सुपारी कांड का आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: जमानत पर बाहर आते ही जुआ फड़ में पकड़ा गया राजू सोनकर सहित 6 गिरफ्तार,, नगदी ताश गड्डी जब्त…
सरकंडा पुलिस की मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे बड़ी रेड,, ₹47,900 नगद और ताश की गड्डी जब्त
बिलासपुर। भाजपा पार्षद हत्या सुपारी कांड में चर्चित आरोपी राजू सोनकर एक बार फिर पुलिस के शिकंजे में आ गया है। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद वह इस बार जुआ खेलते रंगे हाथों पकड़ा गया। सरकंडा पुलिस ने मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे किसान पारा क्षेत्र में दबिश देकर कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मौके से ₹47,900 नगद और 52 पत्ती ताश बरामद की गई है।
जानकारी के मुताबिक जिले में जुआ, सट्टा और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी दौरान 24 मई 2026 को सरकंडा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि किसान पारा स्थित मौर्य कॉम्प्लेक्स के पीछे कुछ लोग बड़े पैमाने पर ताश के पत्तों पर दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके पर रेड कार्रवाई की।
पुलिस को देखकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन टीम ने सभी आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा पार्षद हत्या सुपारी कांड का आरोपी राजू सोनकर भी शामिल है, जो हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
देवेंद्र देवांगन निवासी रपटा चौक, सरकंडा
हरिओम साहू निवासी शर्मा विहार, सरकंडा
दुर्गेश यादव निवासी मनोहर टॉकीज के पास, कोतवाली क्षेत्र
राजू सोनकर निवासी देवान्चल, सरकंडा
गोवर्धन साहू निवासी एकता कॉलोनी, सरकंडा
रितेश शर्मा निवासी शर्मा विहार, सरकंडा
पुलिस ने ₹47,900 नगद, 52 पत्ती ताश जप्त किया है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। वहीं बिलासपुर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि क्षेत्र में चल रही किसी भी अवैध गतिविधि, जुआ या सट्टे की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
