बिलासपुर, मई, 26/2026
पेंड्रा के कोटमी बाजार में सनसनीखेज वारदात,, दिनदहाड़े सराफा कारोबारी की हत्या,, लूट का विरोध पड़ा भारी,, बदमाशों ने बाजार में मारी गोली,, क्षेत्र में व्यापारी की मौत से दहशत और आक्रोश..
पेंड्रा-गौरेला-मरवाही। जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटमी मुख्य बाजार में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई गोलीकांड की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। तीन अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट की नीयत से सराफा दुकान में घुसने का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाशों ने सोना-चांदी व्यापारी पप्पू उर्फ प्रदीप सोनी को गोली मार दी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक बाइक सवार तीन युवक कोटमी बाजार स्थित सराफा दुकान पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी दुकान में लूटपाट के इरादे से घुसे थे। इसी दौरान व्यापारी पप्पू सोनी ने उनका विरोध किया, जिससे गुस्साए बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।
गंभीर रूप से घायल व्यापारी को तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर फैलते ही व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। पूरे बाजार क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बना हुआ है।
सूचना मिलते ही पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र में घेराबंदी की गई। पुलिस को मौके के पास से एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए जब्त किया गया है।
पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है। फरार बदमाशों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।
दिनदहाड़े बाजार के बीच हुई इस हत्या ने जिले की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद व्यापारियों में भारी नाराजगी है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पर सवाल उठने लगे हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
