बिलासपुर, मई, 30/2026
सराफा उद्योग के लिए ऐतिहासिक फैसला,, रायपुर में विकसित होगा 10 एकड़ में जेम्स एंड ज्वेलरी हब,, सालों पुरानी मांग को मंजूरी,, अध्यक्ष कमल सोनी ने मुख्यमंत्री का जताया आभार…
रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबार के लिए एक बड़ी सौगात सामने आई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने रायपुर के पंडरी स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में 10 एकड़ क्षेत्र में अत्याधुनिक “जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क” स्थापित करने की मंजूरी दे दी है। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन की लंबे समय से चली आ रही मांग के पूरा होने पर व्यापारियों में उत्साह का माहौल है।
प्रस्तावित पार्क को एक कम्पोजिट कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां आभूषण निर्माण, थोक व्यापार, कटिंग-पॉलिशिंग और रिफाइनिंग जैसी गतिविधियां एक ही परिसर में संचालित होंगी। इसके अलावा मल्टी-स्टोरी कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और मैरिज डेस्टिनेशन मॉल की तर्ज पर आधुनिक बाजार भी विकसित किया जाएगा।
सराफा एसोसिएशन के अनुसार यह परियोजना प्रदेश में आभूषण उद्योग को नई दिशा देगी तथा हजारों कारीगरों और युवाओं के लिए रोजगार एवं स्किल ट्रेनिंग के अवसर पैदा करेगी। परियोजना के पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ देश के प्रमुख सराफा व्यापारिक केंद्रों में शामिल हो सकता है।
पार्क परिसर में छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन का मुख्य कार्यालय और सभागृह भी प्रस्तावित है, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को नया विस्तार मिलेगा।
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा सीएसआईडीसी अध्यक्ष राजीव अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने बताया कि आगामी जून माह में आयोजित होने वाले सराफा समाज के महा सम्मेलन में राज्य सरकार का विशेष अभिनंदन किया जाएगा।
Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
