बिलासपुर, जून, 07/2026
पंडरी में जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की स्वीकृति से सराफा कारोबार को नई दिशा,, संघ ने लखनलाल देवांगन का जताया आभार,, महा सम्मेलन में शामिल होंगे सांसद राजेश वर्मा (सोनी)…
कोरबा/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के सराफा कारोबार के लिए राज्य सरकार द्वारा रायपुर के पंडरी स्थित कृषि उपज मंडी परिसर में 10 एकड़ भूमि पर अत्याधुनिक जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क की स्थापना को मंजूरी दिए जाने के बाद प्रदेशभर के सराफा व्यापारियों में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में शनिवार को छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के कोरबा प्रवास के दौरान स्थानीय सराफा व्यापारियों ने जे.के. ज्वेलर्स में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कोरबा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार सोनी एवं उनकी टीम ने प्रदेश के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन से मुलाकात कर ज्वैलरी पार्क की ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए उनका आभार व्यक्त किया। इस दौरान विजय सोनी, जितेन्द्र सोनी, रोहित साह, जय सोनी, मोतीलाल जैन, जय किशन सोनी सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
इस दौरान 28 जून 2026 को बिलासपुर में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ सराफा महा सम्मेलन का भी आमंत्रण दिया गया। सम्मेलन में सुरक्षा व्यवस्था, बीआईएस कार्यशाला, व्यापारी कल्याण और सराफा उद्योग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों एवं अतिथियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
इधर सम्मेलन को लेकर सराफा समाज में उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में खगड़िया (भागलपुर) के सांसद एवं प्रतिष्ठित सराफा व्यवसायी परिवार से जुड़े राजेश वर्मा (सोनी) ने भी महा सम्मेलन में शामिल होने की सहमति प्रदान कर दी है। उनके आगमन की स्वीकृति मिलने के बाद प्रदेशभर के सराफा व्यापारियों एवं एसोसिएशन पदाधिकारियों में हर्ष का वातावरण है।
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने कहा कि सराफा समाज की एकजुटता, व्यापारियों के सहयोग और शासन के सकारात्मक दृष्टिकोण से वर्षों पुराना ज्वैलरी पार्क का सपना अब साकार होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश के सभी सराफा व्यापारियों से 28 जून को बिलासपुर में आयोजित महा सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर14/09/202611 वर्षों से पेण्ड्रा में दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, 13 सितंबर से फिर शुरू हुआ महाअभियान मुक्तिधाम, खेल मैदान, तालाब सहित शहर के 6 प्रमुख स्थानों की कराते हैं सफाई हर्ष छाबरिया की पहल बनी जनअभियान की पहचान, शहरवासी स्नेह से कहते हैं ‘स्वच्छता दूत’
राजनीति13/09/2026मोदी के 25 वर्ष के जनसेवा कार्यकाल पर सेवा संकल्प अभियान… 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक देशभर में विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम…
बिलासपुर13/09/2026विधायक के जन्मदिन में सड़क बनी जश्न का मंच, जनता घंटों जाम में हलाकान; यातायात प्रशासन सवालों के घेरे में ?
Uncategorized13/09/2026सरकंडा पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब पिलाने वालों समेत 7 बदमाशों पर कार्रवाई
