बिलासपुर, जून, 10/2026
3 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर। ग्राम पंचायत सफरीभांठा और पैजनिया क्षेत्र में कथित अवैध मुरुम उत्खनन को लेकर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिकायत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा सौंपे गए आवेदन में आरोप लगाया गया है कि पैजनिया निवासी जितेन्द्र लहरे द्वारा पिछले दो से तीन वर्षों से लगातार अवैध रूप से मुरुम, रेत और मिट्टी का उत्खनन किया जा रहा है, लेकिन शिकायतों के बावजूद कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।
शिकायत के अनुसार शासकीय भूमि के लगभग 10 एकड़ क्षेत्र में गहरी खुदाई कर मुरुम का उत्खनन और बिक्री की जा रही है। ग्रामीणों का दावा है कि खुदाई की गहराई 10 से 12 फीट तक पहुंच चुकी है, जिससे पर्यावरण और सुरक्षा संबंधी खतरे बढ़ गए हैं।
शिकायतकर्ता ग्रामीण
शासकीय भूमि पर कब्जे का आरोप
ग्रामीणों द्वार दिये गए आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति ने शासकीय भूमि पर कब्जा कर रखा है और मुख्य मार्ग पर बैरियर लगाकर लोगों की आवाजाही बाधित कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि पैजनिया-सफरीभांठा से विजयपुर जाने वाला धरसा मार्ग प्रभावित हुआ है, जिससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शिकायतकर्ता ग्रामीण
ग्रामीणों ने शिकायत में दावा किया है कि सफरीभांठा क्षेत्र से निकाली जा रही मुरुम का प्रतिदिन 3 से 5 हाइवा वाहनों के माध्यम से परिवहन किया जाता है। भारी वाहनों की आवाजाही से गांव की सीसी सड़क क्षतिग्रस्त हो रही है और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि मामले की जानकारी कई बार खनिज विभाग और संबंधित अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ रही है।
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अवैध उत्खनन पर तत्काल रोक लगाने, शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/06/20263 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
