बिलासपुर, जून, 23/2026
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म,, सेंट जेवियर स्कूल के शिक्षक के खिलाफ आक्रोश… राष्ट्रपति और राज्यपाल से न्याय की गुहार,, आरोपी शिक्षक को मिले फांसी,, सेन समाज ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी….
बिलासपुर । सेंट जेवियर स्कूल सिरगिट्टी में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में मंगलवार को सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में समाज के सैकड़ों लोगों ने बिलासपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर घेराव किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम बिलासपुर प्रभारी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी शिक्षक को फांसी की सजा दी जाए। साथ ही घटना की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने वाले अन्य जिम्मेदार शिक्षकों एवं संस्थान से जुड़े लोगों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग रखी गई।
प्रदर्शनकारियों ने सेंट जेवियर स्कूल का संचालन बंद करने की भी मांग की। सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ के प्रांत अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि नाबालिग छात्रा के साथ हुए इस गंभीर अपराध ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक शोषण की घटना सामने आने के बाद भी संबंधित लोगों द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं की गई, जो गंभीर विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर दोषियों और संबंधित संस्थान के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो सर्व समाज के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। कलेक्ट्रेट घेराव में जिले और संभागभर से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेता महेश दुबे टाटा, संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास सहित सर्व सेन समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अब सभी की नजर प्रशासन और पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर08/08/2026दो मजदूरों की मौत के बाद जागा निगम: स्वर्ण जयंती नगर में अवैध निर्माण पर कार्रवाई,, दीवार तोड़ी और 7 दिन की मोहलत…
बिलासपुर08/08/2026प्रेस क्लब अध्यक्ष के फैसले के खिलाफ सहायक पंजीयक ने जारी किया आदेश,, सचिव कोषाध्यक्ष पद का नहीं बदल सकते प्रभार… पदाधिकारियों के बीच विवाद अब प्रशासनिक जांच और नियमों की कसौटी तक पहुंचा…
बिलासपुर07/08/2026बिलासपुर में बेखौफ अवैध निर्माण! बिना अनुमति तीसरी मंजिल का निर्माण,, शासकीय जमीन पर भी दुकानें ? निगम की कार्रवाई सिर्फ नोटिस तक सीमित? मुख्य मार्ग पर नियमों की खुलेआम अनदेखी, जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…
Uncategorized04/08/2026निर्माणाधीन मकान में करंट का कहर,, छुट्टी के दिन पहुंचे दो मजदूरों की दर्दनाक मौत,, सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल…
