• Wed. Jun 24th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

भरारी पंचायत में आरक्षण नियमों का उल्लंघन,, रोजगार सहायक के SC आरक्षित पद पर OBC वर्ग से काम कराने का आरोप,, अंबेडकर सेना ने की जांच की मांग,, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

बिलासपुर, जून, 24/2026

भरारी पंचायत में आरक्षण नियमों का उल्लंघन,, रोजगार सहायक के SC आरक्षित पद पर OBC वर्ग से काम कराने का आरोप,, अंबेडकर सेना ने की जांच की मांग,, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन…

रतनपुर/भरारी। ग्राम पंचायत भरारी में रोजगार सहायक के अनुसूचित जाति (एससी) आरक्षित पद पर कथित अनियमितता और फर्जी तरीके से कार्य कराए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

आंबेडकर सेना छत्तीसगढ़ और ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक का पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है। पद रिक्त होने के बाद ग्राम सेमरा निवासी विजय कुमार सूर्यवंशी को प्रभार सौंपा गया था, लेकिन नियमित भर्ती प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। आरोप है कि सरपंच मनीषा शुक्ला के पति विनय शुक्ला के सहयोग से उत्तरा साहू, जो अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित हैं, से कथित रूप से रोजगार सहायक का कार्य कराया जा रहा है।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि इस दौरान कई प्रकार की अनियमितताएं और धांधली की जा रही है। ग्रामीणों ने मामले में धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के उपयोग से संबंधित धाराओं के तहत जांच की मांग की है। साथ ही जातिगत भेदभाव और अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों के हनन का भी आरोप लगाया गया है।

ग्रामीणों ने कलेक्टर से संबंधित व्यक्ति के जाति प्रमाण पत्र और नियुक्ति संबंधी अभिलेखों की निष्पक्ष जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन के साथ दस्तावेज और अन्य प्रमाण भी संलग्न किए गए हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि छोटे पदों पर आरक्षण व्यवस्था की अनदेखी की जा रही है तो बड़े पदों पर भी हेरफेर की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो ग्रामवासी, समाज के पदाधिकारी, बहुजन समाज के प्रतिनिधि और सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर प्रशासन का घेराव करेंगे।

ज्ञापन सौंपने वालो में सुभाष कुमार, चंद्रप्रकाश, मुकेश कुमार गढ़ेवाल, मुकेश सूर्यवंशी और आकाश गढ़ेवाल समेत कई ग्रामीण है।

( ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि newslook.in नहीं करता है। प्रशासन की जांच के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।)

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
सिम्स के पीछे रोड पर मिला नवजात का भ्रूण,, रिवर व्यू में टहल रहे लोगों ने दी पुलिस को सूचना…
नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म,, सेंट जेवियर स्कूल के शिक्षक के खिलाफ आक्रोश… राष्ट्रपति और राज्यपाल से न्याय की गुहार,, आरोपी शिक्षक को मिले फांसी,, सेन समाज ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी….
पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह… केंद्रीय मंत्री ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रवीण झा सहित कार्यकारिणी सदस्यों को दिलाई शपथ…. संस्कृति से समाज को जोड़ने का संकल्प, नए भारत के सपनों को पूरा करेगा पाटलीपुत्र मंच: तोखन…

You missed