बिलासपुर, जून, 26/2026
जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क से लेकर सुरक्षा अभियान तक,, छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरा साल बनेगा नई मिसाल,,
बिलासपुर में 28 जून को होगा प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन का भव्य आयोजन…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी के नेतृत्व में संगठन ने अपने सफल और ऐतिहासिक दो वर्ष पूरे कर लिए हैं। इन दो सालों में संगठन ने न केवल सराफा जगत में अपनी मजबूत साख बनाई है, बल्कि छोटे से लेकर बड़े सराफा व्यापारियों को एकजुट कर उनके हितों की रक्षा के लिए डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में भी ऐतिहासिक कदम उठाए हैं। और अब तीसरे वर्ष में नई उपलब्धियों के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लिया है।
वर्तमान में बिलासपुर जिला सराफा एसोसिएशन प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ और तीसरी आम सभा की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटा हुआ है। इससे पूर्व यह प्रतिष्ठित आम सभा जगदलपुर और जांजगीर में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी है, और अब न्यायधानी बिलासपुर को इसकी भव्य मेजबानी का अवसर मिला है।

संगठन का अभूतपूर्व विस्तार, 60 से 91 इकाइयों का सफर, अब 251 का लक्ष्य…
प्रदेश अध्यक्ष कमल सोनी ने संगठन विस्तार की जानकारी देते हुए बताया कि एसोसिएशन का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, पूर्व में छत्तीसगढ़ में सराफा एसोसिएशन की केवल 60 इकाइयां सक्रिय थीं, जो आज बढ़कर 91 इकाइयां हो चुकी हैं। अगला लक्ष्य प्रदेश में 251 सराफा इकाइयों का गठन कर राज्य के हर छोटे-बड़े व्यापारी को एक मजबूत मंच पर लाना है।
सुरक्षा और जागरूकता के मोर्चे पर पेश की मिसाल…
इन दो वर्षों में ग्राहकों और व्यापारियों के बीच विश्वास का नया सेतु बनाने के लिए एसोसिएशन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाए गए हैं,श्री सोनी ने बड़े कॉर्पोरेट ज्वेलर्स द्वारा चलाए जा रहे भ्रामक विज्ञापनों (जैसे 0% मेकिंग चार्ज) से जनता को सावधान रहने की चेतावनी दी।

28 जून को न्यायधानी बिलासपुर में तृतीय आमसभा एवं सराफा महासम्मेलन
28 जून 2026, रविवार को प्रातः 10 बजे से रामदेव लॉन, 36 मॉल के बगल, मंगला, बिलासपुर में प्रदेश स्तरीय सराफा महासम्मेलन एवं तृतीय आमसभा आयोजित होगी। इससे पूर्व संगठन की आमसभाएँ जगदलपुर एवं जांजगीर में सफलतापूर्वक आयोजित हो चुकी हैं तथा इस बार न्यायधानी बिलासपुर को इस भव्य आयोजन की मेजबानी का अवसर प्राप्त हुआ है। महासम्मेलन में प्रदेशभर से लगभग 5 हजार सराफा व्यापारी, प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी शामिल होंगे।
Author Profile
Latest entries
अपराध28/09/2026पद और पार्टी ज्वाइनिंग के नाम पर लाखों का खेल ! 82.63 लाख की ठगी में निखत परवीन शाबरी गिरफ्तार…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर को विधायक अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति…
बिलासपुर28/09/2026बिलासपुर में कांग्रेस का हल्लाबोल, CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट घेरा, पुलिस से हुई झूमाझटकी!
प्रशासन28/09/2026खनिज विभाग की नाक के नीचे खजुरी नवागांव में बेखौफ अवैध खनन, खनिज चोरों ने शासकीय भूमि में खुदाई कर निकाले करोड़ों के मुरूम-पत्थर, जिम्मेदार कुंभकर्णी नींद में ?
