• Sat. Jun 27th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

सहकारिता का महाकुंभ बिलासपुर में : 5 साल की उपलब्धियों के साथ किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण.. कार्यक्रम में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ…

बिलासपुर, जून, 27/2026

सहकारिता का महाकुंभ बिलासपुर में : 5 साल की उपलब्धियों के साथ किसानों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण.. कार्यक्रम में जुटेंगे किसान और विशेषज्ञ…

बिलासपुर। सहकारिता मंत्रालय के स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से बिलासपुर में सात दिवसीय ‘सहकारिता महाकुंभ’ का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में प्रदेशभर के किसान, सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधि और कृषि विशेषज्ञ शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान किसानों को आधुनिक कृषि, सहकारी प्रबंधन और आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य सहकारिता आंदोलन को नई गति देना और किसानों को नवीन तकनीकों व योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। किसानों, सहकारी संस्थाओं से जुड़े लोगों और क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को प्रशिक्षण और सम्मान भी प्रदान किया जाएगा। इसकी जानकारी सहकारिता विभाग की अध्यक्ष रजनी सिंह ने प्रेस वार्ता में दी।

रजनीश सिंह,, (अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक बिलासपुर)

 

प्रेस वार्ता में रजनीश सिंह ने बताया कि सहकारिता मंत्रालय के गठन के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने के उद्देश्य से अलग मंत्रालय का गठन किया गया था, जिसके केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह हैं। उन्होंने बताया कि देश में सहकारिता व्यवस्था को आधुनिक और पारदर्शी बनाने के लिए तेजी से डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है। सात दिवसीय कार्यशाला में किसानों को नई योजनाओं, तकनीकों और सहकारिता के महत्व की जानकारी दी जाएगी। रजनीश सिंह ने कहा कि कार्यक्रम में प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। साथ ही कृषक सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा तथा सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों का सम्मान भी किया जाएगा।

सहकारिता सप्ताह के प्रमुख कार्यक्रम 

29 जून: प्राथमिक कृषि साख समितियों में सहकारी ध्वजारोहण, सदस्यता अभियान तथा दुग्ध एवं मत्स्य सहकारी समितियों के माध्यम से आय वृद्धि पर परिचर्चा।

30 जून: जिला सहकारी विकास समिति की बैठक एवं साख समितियों की भूमिका पर विचार-विमर्श।

1 जुलाई: ड्रोन के माध्यम से तरल उर्वरक छिड़काव का प्रदर्शन, कृषक संगोष्ठी एवं मृदा स्वास्थ्य पर परिचर्चा।

2 जुलाई: मॉडल साख समितियों का भ्रमण, माइक्रो एटीएम एवं रुपे कार्ड का वितरण।

3 जुलाई: वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान, सहकारी समाचार पत्रों का प्रचार-प्रसार तथा “सहकार संकल्प दौड़” का आयोजन।

4 जुलाई: जनऔषधि केंद्रों में स्वास्थ्य शिविर तथा सहकारिता विषय पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता।

5 जुलाई: राज्य के आकांक्षी जिलों में विशेष सदस्यता अभियान।

6 जुलाई: आईएफसी के लिए चिन्हित पैक्स गोदामों का भूमिपूजन।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed