• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

तीन दिनी 30 वां बिलासा महोत्सव 21फ़रवरी से 23 फरवरी तक …

बिलासपुर // छत्तीसगढ़ की संस्कृति,कला और साहित्य के लिए समर्पित बिलासा कला मंच का प्रतिष्ठापूर्ण आयोजन बिलासा महोत्सव 21 फ़रवरी 2020 से आयोजित होगा। बिलासा कला मंच के संस्थापक डॉ सोमनाथ यादव ने बताया कि प्रतिवर्ष तीन दिवसीय आयोजित बिलासा महोत्सव इस साल 30 वा महोत्सव होगा, जो 21फ़रवरी से 23 फ़रवरी 2020 तक लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान, बिलासपुर में प्रतिदिन रात्रि 7 बजे से आयोजित होगा।
महोत्सव में प्रतिदिन छत्तीसगढ़ी गीत संगीत,नाचा गम्मद आदि का रंगझाझर कार्यक्रम छत्तीसगढ़ के सैकड़ों लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे।

जिनमे प्रमुख रूप से पीसी लाल यादव (लोक संगीत,नाचा) गन्डई, रजनी रजक (लोक संगीत) भिलाई, राकेश तिवारी (दशमत कैना लोक नाट्य) रायपुर, गोवर्धन यादव (चरणदास चोर) धमधा, दानी राम बंजारे (गोपी चन्दा) पाटन,राकेश चंद्रसेन (लोक संगीत) कवर्धा, मन्ना लाल गंधर्व (गम्मत) बिलासपुर, शत्रुघ्न यादव (बांस गीत) मुंगेली, दिनेश गुप्ता (पंडवानी) बिलासपुर, बाल चनद साहू (लोक संगीत) बिलासपुर, भागवत कश्यप (लोक संगीत) तखतपुर,राम अवतार चन्द्राकार (लोक संगीत) बिलासपुर स हित अन्य कला मण्डली के कलाकार प्रस्तुति देंगे।
महोत्सव में प्रतिदिन बिलासा कला सम्मान, बिलासा साहित्य सम्मान और बिलासा सेवा सम्मान देकर विशिष्ट व्यक्तियों का अभिनन्दन किया जाएगा।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भक्ति, आस्था और एकता का संगम, माँ महामाया के जयकारों से गूँजा बेलतरा, विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा का भव्य शुभारंभ, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू हुए शामिल!
माता की भक्ति में निकलेगी 171 किलोमीटर की ध्वजा यात्रा, 40 से अधिक गांवों से होकर गुजरेगी यात्रा बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की सात दिवसीय ध्वजा यात्रा 11 अक्टूबर से शुरू, 17 अक्टूबर को महामाया मंदिर रतनपुर में ध्वज प्रतिष्ठा के साथ होगा समापन
अयोध्या की वेदना पर बिलासपुर की श्रद्धा का महासैलाब,, विजय केशरवानी की अगुवाई में हुआ ऐतिहासिक तीन दिवसीय “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” का भव्य समापन,, वर्षों देवी मंदिर में महाआरती,, विशाल भंडारा एवं महाप्रसाद में उमड़े हजारों श्रद्धालु…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed