• Tue. Jul 21st, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बिरकोना में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार… ₹20,700 नकद, 9 मोबाइल व बाइक जब्त, कोनी पुलिस व ACCU की संयुक्त कार्रवाई…

बिलासपुर, जुलाई, 20/2026

बिरकोना में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, 9 जुआरी गिरफ्तार…

₹20,700 नकद, 9 मोबाइल व बाइक जब्त, कोनी पुलिस व ACCU की संयुक्त कार्रवाई…

बिलासपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अवैध जुआ, सट्टा एवं ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोनी पुलिस एवं ACCU की संयुक्त टीम ने ग्राम बिरकोना में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध जुआ फड़ का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने मौके से 9 जुआरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर ₹20,700 नकद, 9 मोबाइल फोन, 52 पत्ती ताश एवं एक मोटरसाइकिल जब्त की है।

पुलिस के अनुसार रविवार को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिरकोना के टिकरीपारा स्थित हनुमान मंदिर के पास कुछ लोग “काट पत्ती” नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना कोनी पुलिस और ACCU की संयुक्त टीम ने मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान सभी आरोपी रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते पाए गए।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से ₹20,700 नकद, 52 पत्ती ताश, 9 मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10-EJ-9497 जब्त की। सभी आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 389/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम, 2022 की धारा 3(2) में मामला दर्ज किया गया। साथ ही बीएनएसएस की धारा 170 के तहत प्रतिबंधात्मक गिरफ्तारी एवं धारा 126, 135(3) के अंतर्गत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी: राकेश कुमार बच्च, ईश्वर बंजारे, रंजीत डिडौरे, बिकेश्वर रायल, नवीन मान, अमित जायसवाल, अर्पित महिलांगे, समीर वर्मा एवं नेतराय बच्च।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

You missed