बिलासपुर, जुलाई, 21/2029
पार्टी के दौरान किन्नरों में विवाद,, एक किन्नर की संदिग्ध मौत ? गले पर निशान मिलने से हत्या की आशंका..
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जोंकी गांव में देर रात किन्नर समुदाय के कुछ लोगों के बीच चल रही पार्टी के दौरान विवाद हो गया। इसके बाद एक किन्नर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान तन्नू किन्नर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक के नाक से खून निकल रहा था और गले पर निशान पाए गए हैं। ऐसे में गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भेज दिया गया है।
मृतक तन्नू किन्नर

घटना की खबर फैलते ही बिलासपुर और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में किन्नर समुदाय के लोग सिम्स अस्पताल पहुंच गए। मृतक के साथियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
फिलहाल सकरी थाना पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
