बिलासपुर, अगस्त, 28/2026
हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान Alliance Air की फ्लाइट में तकनीकी खराबी…
पायलट ने संभाली स्थिति, सभी यात्री सुरक्षित; प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट रद्द…
बिलासपुर। बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई, जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची Alliance Air की फ्लाइट 9i613 (VT-UDA) की लैंडिंग के दौरान अचानक विमान का टायर फट गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय कर दी गई। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी 34 यात्री सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की खबर नहीं है। वही 4 क्रू मेंबर भी पूरी तरह से सुरक्षित है।

जानकारी के अनुसार, सुबह 10:55 बजे दिल्ली से बिलासपुर आने वाली Alliance Air की फ्लाइट 9I697 बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी। इसी दौरान विमान का एक टायर फट गया। अचानक हुई इस तकनीकी घटना के बावजूद पायलट ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए विमान को सुरक्षित तरीके से रनवे पर रोक लिया।
घटना की जानकारी मिलते ही एयरपोर्ट के अधिकारी और कर्मचारी सक्रिय हो गए। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं और विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। विमान के टायर फटने के पीछे वास्तविक कारण क्या था, इसकी जांच तकनीकी टीम द्वारा की जा रही है।
प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट रद्द
विमान में आई तकनीकी समस्या का असर बिलासपुर से प्रयागराज जाने वाली उड़ान पर भी पड़ा। तकनीकी कारणों के चलते प्रयागराज जाने वाली फ्लाइट को रद्द कर दिया गया, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को फ्लाइट कैंसिल होने की सूचना दे दी गई है।
फिलहाल एयरलाइन और संबंधित अधिकारियों की ओर से विमान की तकनीकी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही टायर फटने की वजह और विमान में आई तकनीकी खराबी को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
अपराध28/08/2026हत्या या सुसाइड ? खेत में मवेशियों को लेकर विवाद,, मारपीट का आरोप, जहर सेवन और फिर ग्रामीण की मौत,, आखिर क्या है सच,, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज…
अपराध28/08/2026एक्वा स्पा फिर विवादों में : सेन बंधुओं पर एक ही दिन दो थानों में FIR, महिला कर्मचारी से बदसलूकी से लेकर पत्रकार को धमकी तक के आरोप…
