बिलासपुर, अगस्त, 29/2026
खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप
मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर। खपरगंज इलाके में दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। मारपीट और गाली-गलौज के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और जमकर पथराव हुआ। घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। पथराव और नारेबाजी के बाद इलाके में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई।
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के खपरगंज में शुक्रवार देर रात दो पक्षों के बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि एक पक्ष के युवक ने दूसरे पक्ष के युवक के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। गाली-गलौज के बाद दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया।
अचानक हुए पथराव से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। विवाद के बाद दोनों पक्षों की ओर से नारेबाजी भी की गई, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

सूचना मिलते ही पहुंचा पुलिस बल
घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस समेत जिले के अन्य थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और इलाके में सुरक्षा घेरा मजबूत किया।
संवेदनशील स्थिति को देखते हुए खपरगंज और आसपास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

एसएसपी और कलेक्टर ने संभाला मोर्चा
घटना की गंभीरता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह सहित पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बिलासपुर कलेक्टर भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति की जानकारी ली।
फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है। विवाद की वास्तविक वजह और पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
अपराध28/08/2026हत्या या सुसाइड ? खेत में मवेशियों को लेकर विवाद,, मारपीट का आरोप, जहर सेवन और फिर ग्रामीण की मौत,, आखिर क्या है सच,, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज…
