बिलासपुर, सितंबर, 20/2026
बर्थडे सेलिब्रेशन में जनसुविधा का ध्यान, अमर अग्रवाल ने की सहयोग की अपील, उचित स्थान पर ही बैनर-पोस्टर लगाने की अपील, निवास के सामने नहीं लगेगा कोई होर्डिंग…
बिलासपुर। शहर के लोकप्रिय विधायक अमर अग्रवाल के 22 सितंबर को जन्मदिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर समर्थकों और स्नेहिलजनों द्वारा बैनर-पोस्टर लगाए जा रहे हैं। इसी बीच सभी से अपील की गई है कि बैनर-पोस्टर केवल निर्धारित और उचित स्थानों पर ही लगाए जाएं।
विधायक अमर अग्रवाल के निर्देशानुसार राजेंद्र नगर स्थित उनके निवास के सामने किसी भी प्रकार का बैनर, पोस्टर या होर्डिंग नहीं लगाने का आग्रह किया गया है। बताया गया है कि जन्मदिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में आगंतुकों और शहरवासियों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए निवास के सामने पार्किंग और सुगम आवागमन की व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है।
अपील में कहा गया है कि निवास के सामने पोस्टर-बैनर लगाने से यातायात प्रभावित हो सकता है और लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में सभी स्नेहिलजनों से सहयोग की अपेक्षा की गई है, ताकि जन्मदिवस के अवसर पर आने वाले लोगों के लिए व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर20/09/2026बर्थडे सेलिब्रेशन में जनसुविधा का ध्यान, अमर अग्रवाल ने की सहयोग की अपील, उचित स्थान पर ही बैनर-पोस्टर लगाने की अपील, निवास के सामने नहीं लगेगा कोई होर्डिंग…
राजनीति20/09/2026BJP ने तौसिफ खान को पद से हटाया, पार्टी से निष्कासन पर 7 दिन में मांगा जवाब…
बिलासपुर19/09/2026बिलासपुर में बड़ा खुलासा: संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय, 4 की जांच जारी..
बिलासपुर18/09/2026पीएम मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो का विशाल रक्तदान शिविर, नरेंद्र मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्रसेवा, गरीब कल्याण, जनहित के प्रति समर्पण का प्रेरणाददायी उदाहरण : अमर अग्रवाल..
