बिलासपुर (कमलेश शर्मा) // प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष संदीप दुबे के मार्गदर्शन में 19 फरवरी को नवगठित कोंडागांव जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग द्वारा बस्तर में एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। परिचर्चा के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने अपने सम्बोधन में नवगठित कोंडागांव जिला कांग्रेस विधि विभाग के पदाधिकारी व् सदस्य, क्षेत्र की जनता को न्याय दिलाने ईमानदारी से कार्य कर लोगो को काग्रेस की नीति से जोड़ने का आह्वान किया। अध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग संदीप दुबे ने बस्तर की संस्कृति एवं कला के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में कोंडागांव जिला पंचायत के अध्यक्ष देवचंद, सुनील गोवस्वामी महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग , अधिवक्ता जेपी यादव, शिवेश सिंह सहित अन्य पदाधिकारी व् नागरिक उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/02/2026पामगढ़ में एसीबी का बड़ा ट्रैप, अतिरिक्त तहसीलदार व पटवारी 35 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
बिलासपुर03/02/2026एक शक, एक वार और खत्म हो गई जिंदगी,, प्रेमिका के गुस्से ने छीनी युवक की जान, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…
बिलासपुर03/02/2026मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन…
बिलासपुर02/02/2026केंद्रीय बजट 2026 : न तो तोहफा, न झटका—संयम और भरोसे की राह पर सरकार…
