• Sat. Oct 3rd, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

क्या सोने का रावण जलाएगा निगम ?’ 6 लाख के रावण पर कांग्रेस का तंज, 20 लाख का खर्च, नगर निगम के दशहरा आयोजन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल !

बिलासपुर, अक्टूबर, 03/2026

क्या सोने का रावण जलाएगा निगम ?’ 6 लाख के रावण पर कांग्रेस का तंज, 20 लाख का खर्च, नगर निगम के दशहरा आयोजन पर कांग्रेस ने उठाए सवाल !

बिलासपुर। दशहरा से पहले बिलासपुर में रावण दहन को लेकर सियासत गरमा गई है। नगर निगम द्वारा साइंस कॉलेज मैदान में अलग से दशहरा उत्सव कराने की तैयारी पर कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए करीब 20 लाख रुपए के प्रस्तावित खर्च को लेकर पारदर्शिता की मांग की है।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, आयोजन के लिए जारी निविदा में टेंट, मंच और बैठक व्यवस्था पर 9.96 लाख, आतिशबाजी पर 4 लाख और लाइट-साउंड पर 6 लाख रुपए का प्रावधान है। वहीं करीब 80 फीट ऊंचे रावण के पुतले की लागत को लेकर भी कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा, पूर्व महापौर रामशरण यादव और पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष विजय पांडे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूछा कि जब नगर निगम का दशहरा आयोजन परंपरागत रूप से पुलिस ग्राउंड में होता रहा है, तो साइंस कॉलेज में अलग आयोजन क्यों किया जा रहा है? कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि महापौर पूजा विधानी को साइंस कॉलेज में निगम के आयोजन की जानकारी नहीं होने की बात सामने आई है। ऐसे में सवाल उठाया गया कि निविदा किस स्तर पर और किसकी मंजूरी से जारी हुई।

कांग्रेस ने आयोजन के सरकारीकरण, सार्वजनिक धन के इस्तेमाल और साइंस कॉलेज मैदान में वर्षों से दशहरा आयोजित करने वाली स्थानीय समिति की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए हैं। नेताओं ने कहा कि उन्हें दशहरा आयोजन से आपत्ति नहीं है, लेकिन जनता के पैसे से होने वाले खर्च का पूरा हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए।

प्रेस वार्ता में कांग्रेस ने रामसेतु सौंदर्याकरण के लिए स्वीकृत 2.62 करोड़ रुपए का मुद्दा भी उठाया और कहा कि निगम को स्थायी विकास कार्यों पर प्राथमिकता से ध्यान देना चाहिए।

वहीं साइंस कॉलेज मैदान में रावण दहन के मुख्य अतिथि को लेकर भी राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कांग्रेस ने दावा किया कि एमआईसी के प्रस्ताव में बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल का नाम चर्चा में है, जबकि सुशांत शुक्ला के नाम को लेकर भी अटकलें हैं। हालांकि आधिकारिक घोषणा होने तक इसे महज चर्चा माना जा रहा है।

अब कांग्रेस के सवालों के बाद नजर नगर निगम के जवाब पर है कि साइंस कॉलेज में अलग दशहरा आयोजन का फैसला किस आधार पर लिया गया, करीब 20 लाख रुपए के खर्च को मंजूरी कैसे मिली और आयोजन में मुख्य अतिथि कौन होगा।

 

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
खेल जीवन में अनुशासन, एकाग्रता और निरंतर अभ्यास सिखाता है : अमर अग्रवाल खिलाड़ी सम्मान समारोह में प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर के 25 खेलों के करीब 500 खिलाड़ियों का सम्मान
जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
बर्थडे सेलिब्रेशन में जनसुविधा का ध्यान, अमर अग्रवाल ने की सहयोग की अपील, उचित स्थान पर ही बैनर-पोस्टर लगाने की अपील, निवास के सामने नहीं लगेगा कोई होर्डिंग…

You missed