• Thu. Nov 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

दो लाख लेने के बाद भी नहीं रुकी ब्लैकमेलिंग, आखिरकार युवती पहुंची जेल… फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूले थे रुपए…

बिलासपुर, नवंबर, 19/2026

दो लाख लेने के बाद भी नहीं रुकी ब्लैकमेलिंग, आखिरकार युवती पहुंची जेल…

फोटो वायरल करने की धमकी देकर वसूले थे रुपए…

बिलासपुर। साथ में खिंचवाए गए फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग और वसूली करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने एक युवती को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती ने फोटो और वीडियो वायरल नहीं करने के एवज में युवक से 2 लाख रुपये की वसूली की थी। आरोपी युवती को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खपरगंज कल्लू बाड़ा निवासी 28 वर्षीय सूर्या सोनी ने 18 नवंबर 2026 को सिटी कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। प्रार्थी के मुताबिक, वर्ष 2025 में प्राची कश्यप (20 वर्ष), निवासी लोफंदी, उसकी दुकान में काम करने आई थी। इस दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई और फोन पर बातचीत व चैटिंग होने लगी। इसी दौरान दोनों ने साथ में कुछ फोटो खिंचवाए थे।

आरोप है कि बाद में युवती ने इन्हीं फोटो का गलत इस्तेमाल कर उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने और युवक को सामाजिक रूप से बदनाम करने की धमकी देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग की गई। लोक-लाज और बदनामी के डर से युवक ने आरोपी युवती को ऑनलाइन और नगद मिलाकर कुल 2 लाख रुपये दे दिए।

इसके बावजूद आरोपी द्वारा बार-बार फोन कर फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग की जा रही थी। शिकायत में यह भी बताया गया कि पैसे नहीं देने पर युवती आत्महत्या करने की धमकी देती थी।

मामले की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 692/26 के तहत धारा 308(2), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पटेल और नगर पुलिस अधीक्षक गगन कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी प्राची कश्यप को 18 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed