
बिलासपुर // बिलासपुर सीए एसोसिएशन के वार्षिक उत्सव का आयोजन शहर के एक निजी होटल मे किया गया, कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य आयकर आयुक्त राजकुमार लच्छीरामका और प्रधान आयकर आयुक्त अमरेंद्र कुमार के सम्मान समारोह से साथ किया गया ।
इस दौरान “विवाद से विश्वास बिल 2020” के सम्बंध मे विस्तार से चर्चा की गयी।
जिसके बाद कार्यक्रम मे नयी प्रबंध समिति का गठन किया गया,प्रबंध समिति में सीए विवेक अग्रवाल को अध्यक्ष चुना गया वही सीए दिनेश अग्रवाल को उपाध्यक्ष पद से नवाजा गया साथ ही सीए अविनाश सिंह टुटेजा को सचिव, सीए मंगलेश पांडेय को कोषाध्यक्ष एवं सीए सचेन्द्र जैन को सिकासा अध्यक्ष चुना गया।
सेंट्रल इंडिया रीजनल काउंसिल ऑफ द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की ओर से आगरा में अवॉर्ड सेरेमने का आयोजन किया गया था जिसमें आईसीएआई बिलासपुर की सिकासा ब्रांच को बेस्ट ब्रांच ऑफ सीआईआरसी का अवॉर्ड दिया गया। अध्यक्ष ने बताया कि यह अवॉर्ड ब्रांच को 2019 में आउटस्टैंडिंग परफॉर्मेंस के लिए मिला है। विस्तारित समिति मे सीए अन्शुमन जजोदीया, सीए उदय चौरसिया, सीए आभास अग्रवाल,सीए अमित शुक्ला, सीए उदित सोनी, सीए अर्जुन अग्रवाल, सीए कोमल भागवानी, सीए खुशबू मतलानी शामिल किये गये।
कार्यक्रम मे सीए सुशील अग्रवाल,सीए सुरेन्द्र अग्रवाल, सीए रामेन्द्र माहेश्वरी, सीए विनोद खत्री, सीए जी एम गुप्ता, सीए विनोद मित्तल, सीए आनन्द अग्रवाल, सीए राजुल जजोदिया, सीए ओम मोदी, सीए मनोज शुक्ला, सीए कमल बजाज, सीए दीपक अग्रवाल, सीए अमित अग्रवाल,सीए रौनक अग्रवाल,एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम की जानकारी मिडिया प्रभारी आभास अग्रवाल एवं अमित शुक्ला ने दी है ।
Author Profile
Latest entries
राजनीति05/11/2026बेलतरा में ‘राष्ट्र चिंतन’ प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन… अजय चंद्राकर और विधायक सुशांत शुक्ला का कांग्रेस पर तीखा प्रहार… जनादेश का सम्मान लोकतंत्र की पहली शर्त, हारने पर ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की दोहरी राजनीति : अजय चंद्राकर…
बिलासपुर03/11/2026बिलासपुर में पटवारियों ने जलाया शासन के आदेश का पुतला, आंदोलन उग्र करने की चेतावनी.. प्रदेश अध्यक्ष के निलंबन से बढ़ा आक्रोश, एक महीने से काम बंद हड़ताल पर हैं पटवारी..
प्रशासन02/11/2026छत्तीसगढ़ में पटवारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 50 से अधिक निलंबित… 5 हजार पटवारियों को शो-कॉज नोटिस, संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप पर भी गिरी गाज
बिलासपुर01/11/2026आस्था के महापर्व छठ की तैयारी आरम्भ, तोरवा छठ घाट पर छठ घाट समिति पूजा कार्यालय का विधिवत शुभारंभ.. 26 वर्षों से अरपा तट पर लोक आस्था का संगम बन रहा छठ महापर्व, 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होंगे अनुष्ठान..
